विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर रायवाला के पास भीषण हादसा, कार में लगी आग; दो लोगों की हुई मौत

Published: Sun, 08 Mar 2026 11:00 PM (GMT+05:30)

हरिद्वार-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर रायवाला के पास मोतीचूर फ्लाईओवर पर सोमवार रात भीषण हादसा हुआ।

हरिद्वार–देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर रायवाला के पास मोतीचूर फ्लाईओवर पर वाहनों पर टक्कर के बाद लगी आग।

हरिद्वार–देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर रायवाला के पास मोतीचूर फ्लाईओवर पर वाहनों पर टक्कर के बाद लगी आग।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, रायवाला (देहरादून)। हरिद्वार-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर रायवाला के पास मोतीचूर फ्लाईओवर पर सोमवार रात करीब सवा दस बजे बड़ा हादसा हो गया।

उत्तराखंड परिवहन निगम की बस ने ट्रैक्टर ट्राली पर पीछे से टक्कर मारी तो एक के बाद एक चार वाहन टकरा गए।

इसके बाद बस और बैगनार कार में आग लग गई। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए।

दमकल टीम ने एक घंटे बाद आग पर काबू पाया। हादसे के बाद करीब एक किमी तक जाम भी लग गया।

हरिद्वार के एसपी सिटी ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली ऋषिकेश से हरिद्वार की ओर रही थी। उसके पीछे वाहन चल रहे थे।

ट्रैक्टर ट्राली के टर्न लेने पर पीछे से आ रही बस ने उसे टक्कर मार दी। इसके बाद पीछे आ रही बैगनार कार, कैंटर और स्कार्पियो वाहन आपस में टकरा गए।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बस और बैगनार कार में आग लग गई। माना जा रहा है कि कार में सीएनजी सिलिंडर के कारण आग लगी।

चीख पुकार मचने पर लोग मदद को दौड़े। हादसे के बाद हरिद्वार के भूपतवाला और दूसरी ओर रायवाला तक लंबा जाम लग गया।

इस कारण ऋषिकेश और हरिद्वार से दमकल गाड़ी को आने में समय लगा। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाकर यातायात सुचारु कर दिया गया है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

मृतक के नाम

  • कुसुम, महिला (30 वर्ष) भोगपुर, बिजनौर
  • सचिन, पुरुष (40 वर्ष) भोगपुर, बिजनौर

घायल के नाम

  • गुलशन (11 वर्ष) बिजनौर
  • सुभाष (40 वर्ष) बिजनौर
  • विक्की (28 वर्ष) नजीबाबाद
  • आरव (6 वर्ष) नजीबाबाद
  • लबी (19 वर्ष) नजीबाबाद
  • नीतू (35 वर्ष) नजीबाबाद
  • सोनिया (12 वर्ष) नजीबाबाद
  • अंशिका (6 वर्ष) नजीबाबाद
  • दिव्यांशु, (8 वर्ष) नजीबाबाद