Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा को श्रेष्ठ बनाने में कार्यकर्ताओं की मुख्य भूमिका: बंशीधर भगत

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Fri, 07 Feb 2020 05:01 PM (IST)

    श्रीदेव सुमन पार्क में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि भाजपा को नंबर वन बनाने में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

    भाजपा को श्रेष्ठ बनाने में कार्यकर्ताओं की मुख्य भूमिका: बंशीधर भगत

    ऋषिकेश, जेएनएन। नरेंद्र नगर विधानसभा अंतर्गत ढालवाला के श्रीदेव सुमन पार्क में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि भाजपा को नंबर वन बनाने में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

    पार्टी के एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का ऋषिकेश नगर निगम महापौर अनिता ममगाई के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवद्र्धन करते हुए कहा कि भाजपा को देश ही नहीं दुनिया भर में नंबर वन संगठन बनवाने में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश का चौमुखी विकास हुआ है। उत्तराखंड में भी विकास की गंगा मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में तेजी से बह रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि अनुशासित कार्यकर्ताओं के बूते दिल्ली चुनाव में भी पार्टी शानदार सफलता हासिल करेगी। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस मौके पर प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी, मंडल अध्यक्ष ढालवाला-मुनिकीरेती राकेश भट्ट, मंडल अध्यक्ष ऋषिकेश दिनेश सती, नगर पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी, मंडी समिति के अध्यक्ष विनोद कुकरेती, जयप्रकाश कोठारी, बीना जोशी, गोपाल चौहान, जितेंद्र चौहान, मदन कोठरी, सुनील उनियाल, राजेश भट्ट, राजपाल ठाकुर, विजय बिष्ट, कमला गुनसोला, सचिन रस्तोगी, सुभाष चौहान, वैभव थपलियाल, हर्ष ग्वाड़ी, विपिन कुकरेती, विजय लक्ष्मी, विजय बडोनी, विजेन्द्र मोघा, मनीष मनवाल, राजेश, गौतम आदि उपस्थित थे।

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत को तैयारी शुरू

    भारतीय जनता पार्टी के विकासनगर मंडल की बैठक में 10 फरवरी को प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के नगर आगमन को लेकर विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर नगर मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई भी दी गई।

    भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष गौरव चावला की अध्यक्षता में आयोजित की गई बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के 10 फरवरी को नगर आगमन को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान उनके प्रस्तावित स्वागत व कार्यकर्ताओं के साथ की जाने वाली बैठक को लेकर भी तैयारियों पर जोर दिया गया। नगर अध्यक्ष ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के काम में जुट जाना चाहिए। 

    नए सदस्यों को संगठन से जोड़कर पार्टी को मजबूत करने में भी उन्हें अपनी जिम्मेदारी निभानी है। बैठक में धीरेंद् पटवाल, हरीश कंडवाल, अजय जुयाल, मनोज कुमार, सविता ध्यानी, अंकित कंसल, गंभीर तोमर, अर्जुन मित्तल, आशीष अंतल, अनिल मौजूद रहे। वहीं सहसपुर विधानसभा के तीनों मंडलों की बैठक सहसपुर पीडब्ल्यू गेस्ट हाउस में आहूत की गई। बैठक में विधायक सहदेव सिंह पुंडीर भी मौजूद रहे।

    बैठक में 10 फरवरी को प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी बंशीधर भगत का स्वागत कार्यक्रम तय किया गया। वक्ताओं ने कहा कि जस्सोवाला में अध्यक्ष का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा। सहसपुर मेन बाजार में भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत जनसभा को संबोधित करेंगे। सेलाकुई बाजार में कार्यकर्ता अध्यक्ष का स्वागत करेंगे। बैठक में मंडल अध्यक्ष नवीन रावत, सुखदेव सिंह फरस्वान, विनोद कश्यप, मंजू नेगी, अर्चना क्षेत्री, अनिल नौटियाल, भगत सिंह राठौर, ऋषि आदि मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें: मांगों को लेकर दून में बैंक कर्मियों ने किया प्रदर्शन Dehradun News

    15वें वित्त आयोग अध्यक्ष  से मुख्यमंत्री ने की भेंट

    मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गुरुवार को नई दिल्ली में 15वें वित्त आयोग के अध्यक्ष एनके सिंह से मुलाकात की। उन्होंने राज्य के वित्तीय प्रस्तावों पर आयोग के सकारात्मक रुख की सराहना की। उन्होंने कहा कि राजस्व घाटा अनुदान मिलने से राज्य को वित्तीय प्रबंधन में मदद मिलेगी। इससे विकास कार्यों में तेजी आएगी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा के प्रति संवेदनशील राज्य को हर साल काफी नुकसान उठाना पड़ता है। आपदा राहत निधि के अंश में वृद्धि का फायदा उत्तराखंड को मिलेगा। इसीतरह पर्यावरणीय सेवाओं में उत्तराखंड के योगदान को भी आयोग ने तवज्जो दी है। इससे केंद्रीय करों में राज्य की हिस्सेदारी बढ़ी है।

    यह भी पढ़ें: उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड को अस्तित्व में लाने की तैयारी, पदेन सदस्यों पर कसरत