Move to Jagran APP

BJP National President JP Nadda देहरादून में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के स्वागत को महिला मोर्चा तैयार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के देहरादून आगमन को लेकर भाजपाई तैयारियों में जुटे हुए हैं। महानगर महिला मोर्चा ने भी नड्डा के भव्य स्वागत को लेकर कमर कस ली है। पारंपरिक पोशाक और रैली के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया जाएगा।

By Sunil NegiEdited By: Published: Wed, 02 Dec 2020 05:27 PM (IST)Updated: Wed, 02 Dec 2020 05:27 PM (IST)
BJP National President JP Nadda देहरादून में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के स्वागत को महिला मोर्चा तैयार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के देहरादून आगमन को लेकर भाजपाई तैयारियों में जुटे हुए हैं।

जागरण संवाददाता, देहरादून: BJP National President JP Nadda भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के देहरादून आगमन को लेकर भाजपाई तैयारियों में जुटे हुए हैं। महानगर महिला मोर्चा ने भी नड्डा के भव्य स्वागत को लेकर कमर कस ली है। पारंपरिक पोशाक और रैली के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया जाएगा। इसके अलावा तमाम मंडलों में भी उनके स्वागत की तैयारी कर ली गई है।

loksabha election banner

बुधवार को भाजपा महानगर महिला मोर्चा की ओर से आयोजित बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियों की समीक्षा की गई। मोर्चा की अध्यक्ष कमली भट्ट ने कहा कि कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए सभी महिला कार्यकर्त्‍ता मास्क पहनकर भागवा कलर की साड़ी सूट, पगड़ी व गुब्बारे आकाश में छोड़ते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करेंगे। बताया कि महानगर की महिलाओं की ओर से स्कूटर रैली के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष के समर्थन में नारेबाजी की जाएगी। मुख्य स्थान मोहकमपुर फ्लाईओवर आइआइपी के पास सभी महिला कार्यकर्त्‍ता एकत्रित होंगीं। इस अवसर पर कविता चौहान, मधु जैन हिमानी बंसल, रोमा देवी, शिखा थापा, संगीता खन्ना, मोना काला, रानी नीलम सेमवाल, गुड्डी रावत, सरोजिनी, प्रियंका गुसाईं आदि उपस्थित रहे।

उधर, अंबेडकर नगर मंडल के कार्यकर्त्‍ताओं ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियों पर चर्चा की। मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता ने बताया कि मंडल की महिला कार्यकर्त्‍ता महिला मोर्चा की रैली में शामिल होंगीं। जबकि, पुरुष कार्यकर्त्‍ता राष्ट्रीय अध्यक्ष के वाहन पर पुष्प वर्षा करते हुए आगे बढ़ेंगे। इसके अलावा मार्ग पर फूलमालाओं और भगवा गुब्बारों के साथ अध्यक्ष का स्वागत किया जाएगा। इस दौरान अरुण खरबंदा, मनोज जाटव, डिंपी यादव, विपिन खंडूड़ी आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस महामंत्री नवीन जोशी बोले, महापौर का दो वर्ष का कार्यकाल निराशाजनक 

यह भी पढ़ें: BJP National President JP Nadda चार दिसंबर से रहेंगे उत्तराखंड के दौरे पर, 14 बैठकों में करेंगे शिरकत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.