विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में LPG संकट: कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल बोले- रसोई गैस है पर्याप्त, जलाऊ लकड़ी भी बैकअप में

Published: Thu, 12 Mar 2026 01:01 AM (IST)

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि उत्तराखंड में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है।

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, देहरादून। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि प्रदेश में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है।

केवल देश भर में व्यावसायिक गैस सिलिंडरों को लेकर जो आशंकाएं जताई जा रही है, उस कड़ी में सरकार ने वन विकास निगम को जलौनी लकड़ी का स्टाक रखने के निर्देश दिए हैं ताकि जरूरत पड़ने पर इसका उपयोग ईंधन के रूप में किया जा सके।

सदन में रसोई गैस किल्लत को लेकर विपक्ष की ओर से उठाए गए सवाल का जवाब देते हुए संसदीय कार्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी अधिकारियों को स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।

प्रदेश में रसोई गैस की बिल्कुल भी किल्लत नहीं है। इसकी आपूर्ति सुचारू है। व्यावसायिक गैस सिलिंडर भी अभी पर्याप्त मात्रा में है। केवल सावधानी के तौर पर यह कदम उठाया जा रहा है।

उन्हाेंने कहा कि किसी को भी अफवाह में नहीं आना चाहिए। सरकार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। संसदीय कार्यमंत्री के इस वक्तव्य के बाद मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में LPG की पर्याप्त उपलब्धता: मुख्य सचिव बोले- कालाबाजारी व अफवाहों पर होगी कड़ी कार्रवाई

यह भी पढ़ें- देहरादून के डोईवाला में गैस सिलिंडरों की आपूर्ति सुधरी, बैकलॉग आधा होने से उपभोक्ताओं को राहत