भगवान राम प्रत्येक भारतवासी के आदर्श: मुन्ना सिंह चौहान
विकासनगर क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि भगवान राम किसी एक धर्म के सनहीं बल्कि सभी धर्म-संप्रदाय को मानने वालों के आदर्श हैं।
संवाद सहयोगी, विकासनगर: क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि भगवान राम किसी एक धर्म के नहीं बल्कि सभी धर्म-संप्रदाय को मानने वालों के आदर्श हैं। कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए सभी भारतवासियों को एकजुट होकर प्रयास करना चाहिए। उन्होंने क्षेत्रवासियों से मंदिर निर्माण के लिए चलाए जा रहे धन संग्रह अभियान को सफल बनाने की अपील की।
ग्राम पंचायत ढकरानी के हरिपुर कोर्ट रोड क्षेत्र में आयोजित की गई एक सभा को संबोधित करते हुए विकासनगर के विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण प्रत्येक भारतवासी के लिए गौरव का विषय है। कहा कि भगवान श्रीराम किसी एक धर्म के भगवान नहीं बल्कि सभी धर्म व संप्रदायों के लिए आदर्श हैं। इस ऐतिहासिक समय में जबकि अयोध्या में राम मंदिर का भव्य निर्माण शुरू हो गया है, ऐसे में सभी को मंदिर निर्माण में अपना सहयोग प्रदान करना चाहिए। कहा कि राम मंदिर करोड़ों धर्म प्रेमियों के लिए आस्था का प्रतीक होने के साथ-साथ भारत की परंपरा, सभ्यता व संस्कृति की पहचान के रूप में भगवान राम के मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से एकजुट होकर मंदिर निर्माण के लिए सहयोग करने की अपील की। सभा में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचारक भगवती, विनोद रावत, संदीप महावर, ब्लॉक प्रमुख जसविदर सिंह, ओमपाल राठौर, नरेश कुमार, चौधरी दिलीप सिंह, जितेंद्र रिकू, राकेश अमोली, अखिल, मेघश्याम, नीरज थापा, सुबीर दास, सुभाष, गीता देवी, जितेंद्र, सुरेंद्र सिंह, अंकित गुप्ता, हर्ष बहुगुणा, अनिल चौधरी, अनुज, प्रेमपाल, अरविद कश्यप मौजूद रहे।