Move to Jagran APP

गणपति बप्पा मोरया के उद्घोष से गूंज उठा विकासनगर

अनंतेश्वर महादेव मंदिर बाबूगढ में गणेश चतुर्थी को स्थापित गणेश प्रतिमा का यमुना नदी में विसर्जन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Sep 2018 07:55 PM (IST)Updated: Thu, 20 Sep 2018 07:55 PM (IST)
गणपति बप्पा मोरया के उद्घोष से गूंज उठा विकासनगर
गणपति बप्पा मोरया के उद्घोष से गूंज उठा विकासनगर

संवाद सहयोगी, विकासनगर: अनंतेश्वर महादेव मंदिर बाबूगढ में गणेश चतुर्थी को स्थापित गणेश प्रतिमा का गुरुवार को श्रद्धालुओं ने धूमधाम से डाकपत्थर बैराज के निकट यमुना नदी में विसर्जन किया। गणेश प्रतिमा के साथ चल रहे सैकड़ों श्रद्धालु रंग व गुलाल की होली खेलने के साथ ही प्रथम देवता गणेश के भजनों पर झूमते हुए मंदिर परिसर से मुख्य बाजार, डाकपत्थर रोड होते हुए डाकपत्थर होते हुए बैराज पहुंचे। यहां श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रतिमा को जल में विसर्जित किया। स्थानीय कीर्तन मंडली ने पधारो म्हारे कीर्तन में रस बरसाओ, गाएं गणपति जगवंदन, देवा हो देवा, गणपतति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ.. भजन गाकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।

loksabha election banner

सतानत धार्मिक मान्यता के अनुसार इस गणपति उत्सव के दौरान लोग अपनी जिस किसी भी इच्छा की पूर्ति करवाना चाहते हैं, वे अपनी इच्छाएं, भगवान गणपति के कानों में कह देते हैं। फिर अंत में भगवान गणपति की इसी मूर्ति को अनंत चतुर्दशी के दिन बहते जल, नदी, तालाब या समुद्र में विसर्जित कर दिया जाता है ताकि भगवान गणपति इस भूलोक की सगुण साकार मूर्ति से मुक्त होकर निर्गुण निराकार रूप में देवलोक जा सकें और देवलोक के विभिन्न देवताओं को भूलोक के लोगों द्वारा की गई प्रार्थनाएं बता सकें। ताकि देवगण, भूलोकवासियों की उन इच्छाओं को पूरा कर सकें, जिन्हें भूलोकवासियों ने भगवान गणेश की मूर्ति के कानों में कहा था। श्रद्धालुओं ने अगले साल आने की मन्नत के साथ गणपति प्रतिमा को यमुना के जल में विसर्जित किया। शोभायात्रा में देवेश्वरी बिडालिया, रेखा ¨सह, कमलेश मित्तल, भावना, अमरावती नेगी, सुशीला नेगी, फूलवती, सीमा ममगाई, रेखा थपलियाल, पीतांबर, नेहा शर्मा, मीना परमार, पूनम, सुमन, विष्णु, राजीव शर्मा, विमला नेगी आदि शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.