27 जुलाई को लगेगा सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण
इस माह गुरु पूर्णिमा के दिन यानी 27 जुलाई को चंद्र ग्रहण पड़ेगा। पूर्ण चंद्र ग्रहण होने से भारत में इसका पूरा प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाएंगे।
देहरादून, [जेएनएन]: इस माह गुरु पूर्णिमा के दिन यानी 27 जुलाई को चंद्र ग्रहण पड़ेगा। पूर्ण चंद्र ग्रहण होने से भारत में इसका पूरा प्रभाव पड़ेगा। चंद्र ग्रहण का समय रात 11:55 से 3:51 तक रहेगा।
ज्योतिषों के मुताबिक यह सदी का सबसे लंबी अवधि वाला ग्रहण होगा। गुरु पूर्णिमा के दिन पडऩे वाले चंद्र ग्रहण की अवधि तीन घंटे 51 मिनट होगी। सूक्तक काल दोपहर 2:55 पर शुरू होगा।
ज्योतिषाचार्य पीपीएस राणा ने बताया कि सूक्तक काल नौ घंटे पहले शुरू हो जाएगा। एक बजे खग्रास यानी पूर्ण चंद्र ग्रहण लगेगा। सूक्तक काल में मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। मूर्ति पूजन पूरी तरह वर्जित है। बच्चे, बीमार और बुजुर्गों के अलावा अन्य के लिए सोना निषेध माना जाता है।
उन्होंने बताया कि मुख्य रूप से ग्रहण का प्रभाव मकर राशि व उत्तरा षाढ़ा नक्षत्र पर रहेगा। कर्क, धनु, और कन्या राशि पर इसका मिला-जुला प्रभाव रहेगा। ग्रहण के दौरान भोजन और सोना वर्जित है। उन्होंने कहा कि नग्न आंखों से ग्रहण को न देखें। गर्भवती महिलाएं इस दौरान विशेष ख्याल रखें।
विष्णु भगवान की करें उपासना
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि ग्रहण के प्रभाव से बचने के लिए विष्णु भगवान की उपासना करें। ग्रहण काल के बाद स्नान आदि कर पूजन-हवन और दान शुभ माना जाता है।
यह भी पढ़ें: सात अगस्त को होगी खगोलीय घटना, पृथ्वी के निकट से गुजरेगा यह धूमकेतु
यह भी पढ़ें: धूल भरी आंधी बन रही हिमालय के लिए बड़ा खतरा, जानिए वजह
यह भी पढ़ें: चांद पर है कर्इ भ्रांतियों का ग्रहण, अनसुलझे रहस्यों से नहीं उठा पर्दा