Move to Jagran APP

उत्‍तराखंड के चार जिलों में शनिवार और रविवार को लॉकडाउन खत्म

उत्‍तराखंड के चार जिलों देहरादून हरिद्वार नैनीताल और ऊधमसिंहनगर में सप्ताहांत में होने वाले दो दिन के लॉकडाउन को उत्तराखंड सरकार ने खत्म कर दिया है।

By Edited By: Published: Fri, 07 Aug 2020 10:09 PM (IST)Updated: Sat, 08 Aug 2020 11:30 AM (IST)
उत्‍तराखंड के चार जिलों में शनिवार और रविवार को लॉकडाउन खत्म
उत्‍तराखंड के चार जिलों में शनिवार और रविवार को लॉकडाउन खत्म

देहरादून, जेएनएन। उत्‍तराखंड के चार जिलों देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंहनगर में सप्ताहांत में होने वाले दो दिन के लॉकडाउन को उत्तराखंड सरकार ने खत्म कर दिया है। अब इन जिलों में केवल साप्ताहिक बंदी होगी। शासन की ओर से सभी जिलाधिकारियों को साप्ताहिक बंदी का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया गया है।

prime article banner

कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर पिछले तीन सप्ताह से चारों मैदानी जिलों शनिवार और रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन किया जा रहा था। हालांकि, बीते सप्ताह रक्षाबंधन व अन्य त्योहार को देखते हुए लॉकडाउन नहीं किया गया था। इस बीच चार अगस्त को राज्य सरकार ने अनलॉक-थ्री की एसओपी जारी की, जिसमें स्पष्ट किया गया था कि अब राज्य के चारों जिलों में सप्ताहांत होने वाला लॉकडाउन भी खत्म कर दिया गया है। शुक्रवार को इस संबंध में भ्रम पैदा होने पर सरकार ने स्थिति स्पष्ट की। 

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार दर्शन सिंह रावत ने बताया कि चारों जिलों में दो दिन का लॉकडाउन नहीं होगा। अब पुराने समय से चली आ रही साप्ताहिक बंदी को ही लागू किया जाएगा। यानी सप्ताह में एक दिन बाजार बंद रहने की जो पुरानी व्यवस्था थी, वही लागू रहेगी। इसके तहत लोगों की आवाजाही पर भी कोई रोक नहीं होगी। उधर, देहरादून के डीएम डॉ.आशीष कुमार श्रीवास्तव की ओर से शुक्रवार देर शाम साप्ताहिक बंदी का पालन कराने के संबंध में आदेश जारी कर दिया गया। 

देनी होगी रिश्तेदारों के आने की जानकारी 

जिलाधिकारी देहरादून ने बताया कि कलक्ट्रेट समेत अन्य विभागों में कार्यरत कार्मिकों को अपने यहां आने वाले रिश्तेदारों व मेहमानों की जानकारी प्रशासन को देनी होगी। दरअसल, जिला प्रशासन का इस नियम को लेकर मकसद बाहर से आने वालों जानकारिया जुटाना है। इसकी एक वजह यह भी है गत दिनों कलक्ट्रेट, पुलिस विभाग, पर्यटन समेत कई विभागों में कार्मिक कोरोना पाजिटिव पाये जा चुके हैं। 

यह भी पढ़ें: उत्‍तराखंड में होम आइसोलेशन की अभी आवश्यकता नहीं : मुख्य सचिव

देहरादून में कब कहां होगी साप्ताहिक बंदी 

  • रविवार: नगर निगम क्षेत्र, छावनी परिषद, गढ़ी कैंट व क्लेमेनटाउन क्षेत्र, त्यूणी क्षेत्र के समस्त बाजार 
  • बुधवार: डोईवाला व मसूरी नगर पालिका क्षेत्र, सहसपुर, सेलाकुई व चकराता क्षेत्र के समस्त बाजार 
  • गुरुवार: नगर निगम ऋषिकेश क्षेत्र के सभी बाजार 
  • शनिवार: विकासनगर व हरबर्टपुर नगर पालिका क्षेत्र, कालसी व सहिया क्षेत्र के समस्त बाजार

यह भी पढ़ें: Unlock 3.0: अनलॉक-थ्री में उत्‍तराखंड में अब प्रतिदिन आ सकेंगे दो हजार लोग


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.