दो साल से कालसी बाजार में शौचालय पर लटका ताला
संवाद सूत्र, कालसी: जौनसार-बावर परगने के प्रवेश द्वार कालसी बाजार में आम जनता की सुविधा को ब
संवाद सूत्र, कालसी: जौनसार-बावर परगने के प्रवेश द्वार कालसी बाजार में आम जनता की सुविधा को बनाए गए सार्वजनिक शौचालय पर ताला लटका होने के चलते जनता को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। वहीं स्थानीय प्रशासन सार्वजनिक शौचालय की देखरेख के लिए कर्मचारी की तैनाती नहीं होने की बात कह कर पल्ला झाड़ रहा है।
कालसी बाजार से डेढ़ लाख की आबादी वाले चार सौ से अधिक गांवों के लिए यातायात संचालित होता है। साथ ही मुख्य बाजार यात्रा मार्ग पर स्थित होने के चलते यहां सैकड़ों वाहनों में हर रोज हजारों यात्री व्यापार व अन्य कार्यों के सिलसिले में आते हैं। साथ ही यहां विश्व प्रसिद्ध अशोक शिलालेख होने के चलते पर्यटक व इतिहास व शोध में रुचि रखने वाले बुद्धिजीवियों का भी आना-जाना लगा रहता है। बाजार में आम जनता की सुविधा के लिए दो वर्ष पूर्व ग्राम पंचायत की ओर से सार्वजनिक शौचालय बनाया गया था। लेकिन, निर्माण काल से ही शौचालय पर ताला लटका होने के चलते इसका लाभ जनता को नहीं मिल रहा है। बाजार में अन्य कोई सार्वजनिक शौचालय नहीं होने से लोगों को समस्या झेलनी पड़ती है। खासकर महिलाओं को असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है। क्षेत्रवासी प्रताप ¨सह, शमशेर ¨सह, स्वराज ¨सह, प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रशासन से कई बार शौचालय में कर्मचारी नियुक्त करने की गुजारिश की गई। लेकिन, तहसील प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। उधर, एसडीएम कालसी वीके तिवारी ने बताया कि सार्वजनिक शौचालय में कर्मचारी नियुक्त करने के लिए उचित माध्यम से प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।