Move to Jagran APP

गामा के शक्ति प्रदर्शन में सरकार ने झोंकी ताकत

देहरादून नगर निगम से भाजपा के महापौर पद के प्रत्याशी सुनील उनियाल गामा की नामांकन यात्रा में यह जता दिया गया कि चुनाव भले ही गामा लड़ रहे हों, लेकिन उनके पीछे पूरी सरकार खड़ी है। गामा की नामांकन यात्रा में एक तरफ स्वयं मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत खड़े थे तो दूसरी तरफ भाजपा प्रदेशध्यक्ष अजय भट्ट भी यात्रा का हिस्सा बने। इसके अलावा हरिद्वार से लोकसभा सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत समेत तमाम विधायक भी शामिल रहे।

By JagranEdited By: Published: Tue, 23 Oct 2018 03:01 AM (IST)Updated: Tue, 23 Oct 2018 03:01 AM (IST)
गामा के शक्ति प्रदर्शन में सरकार ने झोंकी ताकत
गामा के शक्ति प्रदर्शन में सरकार ने झोंकी ताकत

जागरण संवाददाता, देहरादून: देहरादून नगर निगम से भाजपा के महापौर पद के प्रत्याशी सुनील उनियाल गामा की नामांकन यात्रा में यह जता दिया गया कि चुनाव भले ही गामा लड़ रहे हों, लेकिन उनके पीछे पूरी सरकार खड़ी है। गामा की नामांकन यात्रा में एक तरफ स्वयं मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत खड़े थे तो दूसरी तरफ भाजपा प्रदेशध्यक्ष अजय भट्ट भी यात्रा का हिस्सा बने। इसके अलावा हरिद्वार से लोकसभा सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत समेत तमाम विधायक भी शामिल रहे।

loksabha election banner

गामा की नामांकन यात्रा को लेकर लैंसडौन चौक स्थित भाजपा महानगर कार्यालय में सुबह से ही गहमागहमी शुरू हो गई थी। सुबह 10 बजे तक बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकजुट हो गए थे और व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद बनाने के लिए राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत व मसूरी विधायक गणेश जोशी ने मोर्चा संभाल लिया था। ढोल-दमाऊं और रणसिंघे की तान पर भाजपा और गामा के पक्ष में नारेबाजी भी की गई। दोपहर करीब पौने एक बजे बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ सुनील उनियाल गामा ने नामांकन स्थल नगर निगम के लिए प्रस्थान किया। तमाम पार्षदों की टोलियां भी उनके साथ-साथ आगे बढ़ी। नामांकन यात्रा महानगर कार्यालय से कनक चौक होते हुए आगे बढ़ी। गांधी पार्क के पास मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व अजय भट्ट भी यात्रा में शामिल हो गए। इसके बाद यात्रा घंटाघर, पलटन बाजार, तहसील चौक होते हुए नगर निगम पहुंची। इस पूरी यात्रा में भाजपा ने एहसास कराया कि निकाय चुनाव में जीत के लिए पार्टी में एकता है और इस आगाज को अंजाम तक ऐसे ही जारी रखा जाएगा। इस अवसर पर कैंट विधायक हरबंस कपूर, रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ, राजपुर रोड विधायक खजान दास, भाजपा महानगर अध्यक्ष विनय गोयल, महामंत्री राजेंद्र सिंह ढिल्लो, आदित्य चौहान, भाजयुमो अध्यक्ष श्याम पंत, महामंत्री राजेश रावत आदि शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.