Move to Jagran APP

Uttarakhand Weather Update: मौसम विभाग ने उत्‍तराखंड के सात जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Uttarakhand Weather Update मौसम विभाग ने अगले तीन दिन के लिए प्रदेश के सात जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

By Sunil NegiEdited By: Published: Wed, 26 Aug 2020 07:41 AM (IST)Updated: Wed, 26 Aug 2020 09:38 PM (IST)
Uttarakhand Weather Update: मौसम विभाग ने उत्‍तराखंड के सात जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट
Uttarakhand Weather Update: मौसम विभाग ने उत्‍तराखंड के सात जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट

देहरादून, जेएनएन। Uttarakhand Weather Update मौसम विभाग ने अगले तीन दिन के लिए प्रदेश के सात जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, टिहरी, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों भारी बारिश के साथ ही आकाशीय बिजली गिरने के भी आसार हैं। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मौसम का यह मिजाज 28 अगस्त तक बना रहेगा।

loksabha election banner

केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग समेत सौ सड़कें बंद

प्रदेश में सड़कों पर भूस्खलन की मार जारी है। चमोली में बदरीनाथ धाम के पास लामबगड़ में हाईवे तो खोल दिया गया है, लेकिन यहां लगातार पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण आवाजाही खतरनाक बनी हुई है। वहीं रुद्रप्रयाग जिले में गौरीकुंड के पास केदारनाथ हाईवे करीब दो सप्ताह से नहीं खोला जा सका है। टिहरी जिले में नरेंद्र नगर के पास गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भी बंद है, लेकिन 26 घंटे बाद यमुनोत्री मार्ग पर यातायात बहाल कर दिया गया है। प्रदेश में सौ  सड़कों पर आवागमन बाधित है। इसमें सर्वाधिक 83 सड़कें गढ़वाल मंडल में हैं। दूसरी ओर कुमाऊं के पिथौरागढ़ जिले में 18 संपर्क मार्ग अवरुद्ध हैं। 

चमोली में बादल फटा, जेई की मौत, पांच घायल

उत्तराखंड में बारिश और भूस्खलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। चमोली जिले के पोखरी क्षेत्र में बादल फटने के बाद हुए भूस्खलन का मलबा एक पंचायत घर पर जा गिरा। इससे सड़क निर्माण कर रही एक कंपनी के जूनियर इंजीनियर की मौत हो गई, जबकि उसके पांच अन्य साथी घायल हो गए। घटना पोखरी ब्लाक के ताली कंसारी गांव की है। इन दिनों यहां प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत मोहनखाल-ताली कंसारी मोटर मार्ग का कार्य चल रहा है। सड़क निर्माण में जुटे जूनियर इंजीनियर और ठेकेदार के साथ ही श्रमिक गांव के पंचायत घर में ठहरे हुए थे।

सोमवार देर रात बादल फटने के बाद पास की पहाड़ी का मलबा पंचायत घर पर गिरने से जूनियर इंजीनियर मयंक सेमवाल और ठेकेदार नीरज डंगवाल के साथ ही छह लोग वहां दब गए। ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और घायलों को मलबे से निकाला। इनमें जूनियर इंजीनियर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ठेकदार के अलावा जेसीबी चालक, पोकलैंड चालक और दो श्रमिकों को अस्पताल पहुंचाया गया। पोखरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. सत्येंद्र कंडारी ने बताया कि घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है। मलबा आने से सड़क भी कई जगह बंद हो गई। हालांकि बाद में इसे खोल दिया गया। पोखरी की  प्रभारी उपजिलाधिकारी बुशरा अंसारी ने बताया कि प्रशासन की टीम ने मौके का मुआयना कर आसपास के परिवारों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया है।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Weather Update: चमोली में बादल फटा, एक जूनियर इंजीनियर की मौत; पांच घायल

विभिन्न शहरों में तापमान

  • शहर,       अधि.      न्यून.
  • देहरादून     32.3     24.2
  • उत्तरकाशी   25.4     17.6
  • मसूरी       21.3     15.5
  • टिहरी       24.0     17.4
  • हरिद्वार      34.2     26.6      
  • जोशीमठ    22.5     15.4
  • पिथौरागढ़   28.4     20.0  
  • अल्मोड़ा    28.2     19.6
  • मुक्तेश्वर    20.7    15.1     
  • नैनीताल     22.9    19.0
  • यूएसनगर   34.7     26.0
  • चम्पावत    26.5     20.2

यह भी पढ़ें: VIDEO: उत्तराखंड में ऋषिकेश-बदरीनाथ मार्ग पर भरभराकर गिरी पहाड़ी, यातायात ठप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.