Move to Jagran APP

Uttarakhand weather Update: मसूरी-देहरादून हाइवे चूनाखाल के समीप भूस्‍खलन से अवरुद्ध

Uttarakhand weather Update मसूरी-देहरादून हाइवे बीती देर रात से चूनाखाल के समीप ग्‍लोगी पॉवर हाउस के उपर लगातार भूस्खलन होने से बाधित है।

By Sunil NegiEdited By: Published: Mon, 31 Aug 2020 07:47 AM (IST)Updated: Mon, 31 Aug 2020 10:59 PM (IST)
Uttarakhand weather Update: मसूरी-देहरादून हाइवे चूनाखाल के समीप भूस्‍खलन से अवरुद्ध
Uttarakhand weather Update: मसूरी-देहरादून हाइवे चूनाखाल के समीप भूस्‍खलन से अवरुद्ध

देहरादून, जेएनएन। Uttarakhand weather Update  मसूरी-देहरादून हाइवे बीती देर रात से चूनाखाल के समीप ग्‍लोगी पॉवर हाउस के उपर लगातार भूस्खलन होने से बाधित है। पीडब्‍ल्‍यूडी के जेई पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि लगातार मलबा गिरने से लेबर काम नहीं कर पा रहे हैं। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी है। सड़क खोलने मे काफी समय लग सकता है। समाचार पत्र, दूध एवं सब्जी आपूर्ति भी बाधित है।

loksabha election banner

पहाड़ों में जानलेवा साबित हो रहा भूस्खलन

उत्तराखंड में मौसम करवट बदल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल मौसम का मिजाज भले ही नरम हो, लेकिन दो सितंबर से बारिश में तेजी आने की संभावना है। इस बीच भूस्खलन से सड़कों के बाधित होने का क्रम बना हुआ है। वहीं पिथौरागढ़ में पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आकर एक ग्रामीण की मौत हो गई।

पहाड़ों में भूस्खलन जानलेवा भी साबित हो रहा है। पिथौरागढ़ जिले के बंगापानी क्षेत्र का रहने वाला एक युवक अपने खच्चरों को लेकर मिलम जा रहा था। मिलम के निकट पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई, लेकिन उसके शव को लाना चुनौती बना हुआ है। 

दरअसल, मुनस्यारी-मिलम मार्ग बंद होने से पैदल चलना भी मुश्किल है। ऐसे में ग्रामीणों ने प्रशासन से शव ले जाने के लिए हेलीकॉप्टर की मांग की है। इसके अलावा जिले में  चीन सीमा को जोड़ने वाले तवाघाट-सोबला-तिदांग मार्ग का करीब 50 मीटर हिस्सा ध्वस्त हो गया है। 

उत्‍तराखंड में अब भी 67 संपर्क मार्गों पर आवागमन बाधित है। इनमें से 44 गढ़वाल मंडल और 23 कुमाऊं मंडल में हैं। हालांकि लोक निर्माण विभाग की टीम मलबा हटाने में जुटी है, लेकिन दरकते पहाड़ इस कार्य में अड़चन बन रहे हैं। हालांकि रविवार को प्रदेश में चार धाम यात्रा मार्ग पर यातायात चलता रहा, लेकिन पहाड़ों से गिर रहे पत्थर सफर के लिए खतरा बने हुए हैं। राज्य मौसम केंद्र के अनुसार प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

डेढ़ घंटे की बारिश में सड़कें पानी-पानी

करीब डेढ़ घंटे की बारिश से दून की सड़कें और कॉलोनियों की गलियां पानी-पानी हो गईं। हालांकि, देर शाम आसमान साफ हो गया। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को भी देहरादून में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। रविवार को सुबह से चटख धूप खिली रही। दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और काले बादल घिर आए। करीब ढाई बजे तेज बारिश पड़नी शुरू हो गई। इस दौरान राजपुर, जाखन, सहस्रधारा रोड, रायपुर, मोहकमपुर, कारगी, घंटाघर, प्रिंस चौक, पटेलनगर, आइएसबीटी आदि क्षेत्रों में 50 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई। इससे एस्लेहॉल चौक, सर्वे चौक, प्रिंस चौक, घंटाघर, दर्शनलाल चौक, कनक चौक, बुद्धा चौक, रेलवे स्टेशन, शिमला बाईपास, आइएसबीटी चौक, समेत कई क्षेत्रों में जलभराव हो गया। इसके अलावा रिस्पना और बिंदाल के साथ ही अन्य नदी-नाले उफान पर आ गए। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, दो सितंबर के बाद मानसून फिर रफ्तार पकड़ सकता है।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड को दो दिन मिल सकती है बारिश से राहत

विभिन्न शहरों में तापमान

  • शहर,       अधि.      न्यून.
  • देहरादून     32.7     23.6
  • उत्तरकाशी   25.8     18.3
  • मसूरी       22.8     16.0
  • टिहरी       24.6     18.0
  • हरिद्वार      34.5     25.7
  • जोशीमठ    24.2     15.8
  • पिथौरागढ़   27.4     19.6  
  • अल्मोड़ा    26.7     19.5
  • मुक्तेश्वर    18.8    15.0
  • नैनीताल     22.3    17.0
  • यूएस नगर   33.3     25.8
  • चम्पावत    26.2     19.2

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Weather Update: चमोली में बादल फटा, एक जूनियर इंजीनियर की मौत; पांच घायल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.