जागरण संवाददाता, देहरादून। Highlights Uttarakhand Coronavirus News उत्तराखंड में कोरोना की रफ्तार नहीं थम रही है। स्थिति ये है कि संक्रिमतों की संख्या में अब हर दिन तेजी से इजाफा हो रहा है। सोमवार को प्रदेश में कोरोना के 5058 नए मामले आए हैं। ये एक दिन में संक्रमितों की दूसरी सर्वाधिक संख्या है। इससे पहले शनिवार को 5084 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके अलावा कोरोना संक्रमित 67 मरीजों की मौत भी हुई है। अप्रैल में अब तक 56448 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 496 मरीजों की मौत हुई है। इससे साफ समझा जा सकता है कि कोरोना किस कदर कहर बरपा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार निजी व सरकारी लैब से 63120 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जिनमें 58062 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि संक्रमण दर आठ फीसद रही है। दून पर कोरोना की सबसे ज्यादा मार पड़ रही है। जिले में 2034 लोग संक्रमित मिले हैं। जबकि 34 मरीजों की मौत भी हुई है। सैंपल पॉजिटिविटी रेट 15 फीसद के करीब रहा है। वहीं, हरिद्वार में भी अब मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यहां 1002 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा नैनीताल में 767 व ऊधमसिंहनगर में 283 मामले आए हैं।
मैदानी के साथ ही पहाड़ी जिलों में भी कोरोना का प्रसार अब तेज होने लगा है। पौड़ी गढ़वाल में 323, अल्मोड़ा में 135, चंपावत में 104, चमोली में 97, पिथौरागढ़ में 88, टिहरी गढ़वाल में 87, उत्तरकाशी में 45, रुद्रप्रयाग में 64 व बागेश्वर में 29 व्यक्ति संक्रमित मिले हैं। चमोली जिले में घाट ब्लॉक के कुरुड़ में 127 प्रादेशिक सेना गढ़वाल राइफल्स के कैंप में 45 जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
इसके बाद प्रशासन ने पूरे कैंप को कंटेनमेंट जोन बना दिया है। इधर, विभिन्न जनपदों में 1601 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। बता दें कि अब तक प्रदेश में कोरोना के एक लाख 56 हजार 859 मामले आए हैं। जिनमें एक लाख 12 हजार 265 लोग स्वस्थ हो गए हैं। प्रदेश में सक्रिय मामले 39031 पहुंच गए हैं। वहीं कोरोना संक्रमित 2213 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है।
42614 को लगा टीका
कोरोना की बढ़ती रफ्तार के बीच जन सामान्य में टीकाकरण के प्रति उत्साह बरकरार है। सोमवार को 662 केंद्रों पर 42614 लोग टीकाकरण कराने पहुंचे। राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह मर्तोलिया ने बताया कि 45 साल से अधिक उम्र के 40 हजार, 506 व्यक्तियों को टीका लगा है। वहीं, 1524 फ्रंटलाइन वर्कर्स व 584 स्वास्थ्य कर्मियों को भी टीका लगाया गया है। इस तरह राज्य में अब तक तीन लाख, 51 हजार, 914 व्यक्तियों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है। वहीं 15 लाख, 57 हजार, 598 व्यक्तियों को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है।
684 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी कोरोना
कोरोना की दूसरी लहर में प्रदेश भर में 684 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इनमें से कुछ वह हैं जो कि कुंभ ड्यूटी में गए थे और कुछ दबिश व जनरल ड्यूटी में कोरोना संक्रमित हुए हैं। संक्रमितों में 10 एसपी स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं। पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता व डीआईजी अपराध एवं कानून व्यवस्था नीलेश आनंद भरने ने बताया कि प्रदेश भर में 24 मार्च से अब तक 684 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी संक्रमित हुए हैं। सभी संक्रमितों को दोनों टीके लग चुके थे, इसलिए कोई भी अधिक गंभीर नहीं है।
यह भी पढ़ें-रेलवे स्टेशन में कई कर्मचारी संक्रमित, काम काज प्रभावित होने से अधिकारी चिंतित
Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें









न्यूज़
मरीज
अस्पताल
दवाएँ
बाजार
पुलिस












a