Move to Jagran APP

देहरादून: शिकारियों के फंदे में फंसकर नर गुलदार की मौत, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

वन विभाग की झाझरा रेंज में शिकारियों के फंदे में फंसकर एक नर गुलदार की मौत हो गई। विभाग ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आज गुलदार के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Sat, 02 Jan 2021 01:37 PM (IST)Updated: Sat, 02 Jan 2021 01:37 PM (IST)
देहरादून: शिकारियों के फंदे में फंसकर नर गुलदार की मौत, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
शिकारियों के फंदे में फंसकर नर गुलदार की मौत, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

जागरण संवाददाता, देहरादून। वन विभाग की झाझरा रेंज में शिकारियों के फंदे में फंसकर एक नर गुलदार की मौत हो गई। विभाग ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आज गुलदार के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

loksabha election banner

झाझरा रेंज में कोटड़ा संतूर के पास शुक्रवार दोपहर को एक गुलदार का शव मिलने की सूचना मिली। जिस पर रेंज कार्यालय से टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान मुख्यालय से रेस्क्यू टीम को भी बुला लिया गया। प्रभागीय वनाधिकारी राजीव धीमान ने बताया कि गुलदार के पैर और पेट पर तार के फंदे में फंसने के कारण गहरे घाव बने हुए थे।

उन्होंने बताया कि यहां शिकारी छोटे वन्य जीवों के शिकार के लिए फंदे लगाते हैं। कई बार शिकारियों के खिलाफ करवाई भी की जा चुकी है। जानकारी के मुताबिक, गुलदार के फंदे में फंसकर मौत के बाद शिकारियों ने शव को जंगल मे फेंक दिया। उन्होंने बताया कि आज शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। इसके अलावा क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। शिकारियों की तलाश की जा रही है।

गोवंश तस्करी पर तुरंत हो कार्रवाई: डीजीपी

पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने गढ़वाल व कुमाऊं परिक्षेत्र के अधिकारियों को गोवंश तस्करी पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि हत्या की नीयत से गोवंश का परिवहन होता है तो उस पर भी कार्रवाई हो। शुक्रवार को डीजीपी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आइजी अपराध एवं कानून व्यवस्था एपी अंशुमान, आइजी कुमाऊं रेंज अजय रौतेला, डीआइजी गढ़वाल रेंज नीरू गर्ग और डीआइजी कानून एवं व्यवस्था नीलेश आनंद भरणे के साथ गोवंश संरक्षण स्क्वायड के कार्यों की समीक्षा की। डीजीपी ने निर्देशित किया कि दोनों परिक्षेत्रों में गोवंश संरक्षण स्क्वायड में गठित टीमें अवैध वध स्थलों पर कार्रवाई करें। यह सुनिश्चित करें कि यह स्क्वायड सक्रिय हो और इसे प्रभावी बनाया जाए। स्क्वायड में अनुभवी एवं दक्ष कर्मचारियों को नियुक्त किया जाए। पुलिस महानिदेशक ने दोनों परिक्षेत्र प्रभारियों को स्क्वायड के कार्यों की मासिक समीक्षा करने के लिए भी निर्देशित किया है।

प्रदेश में अब तक 171 मुकदमे दर्ज

समीक्षा के दौरान दोनों परिक्षेत्र के प्रभारियों ने बताया कि गोवंश संरक्षण स्क्वायड की ओर से अब तक कुमाऊं रेंज में 88 मुकदमे दर्ज कर 176 आरोपित व गढ़वाल रेंज में 83 मुकदमे दर्ज कर 101 आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बता दें कि 21 अक्टूबर 2017 को दोनों परिक्षेत्रों में गोवंश संरक्षण स्क्वायड का गठन किया गया था।

यह भी पढ़ें- फ्लाईओवर से यात्रियों को सहूलियत मिलेगी, वहीं वन्यजीवों को भी आवाजाही में राहत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.