भूस्खलन से जामुवा गांव को बढ़ा खतरा
पिछले तीन दिनों तक लगातार हुई बारिश से ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत अष्टी पंचायत के जामुआ गांव में भूस्खलन से मकानों को खतरा पैदा हो गया है।
संवाद सूत्र, कालसी: पिछले तीन दिनों तक लगातार हुई बारिश से ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत अष्टी पंचायत के जामुवा गांव में आधा दर्जन मकान भूस्खलन की चपेट में आ गए हैं। गांव के नीचे हो रहे भूस्खलन से ग्रामीणों में भय का माहौल है। कुछ ग्रामीण अपने घर छोड़कर अन्य के घरों में शरण लेने को मजबूर हैं। इसके साथ ही गांव में पेयजल आपूर्ति करने वाली लाइन भी भूस्खलन के चलते क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे पिछले तीन दिनों से पीने के पानी की आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। स्थानीय बा¨शदों का कहना है कि तहसील प्रशासन को गांव पर मंडरा रहे खतरे की जानकारी दे दी गई है, लेकिन अभी तक प्रशासन का कोई भी कार्मिक गांव में नहीं पहुंचा।
गत दिनों हुई बारिश ने प्रखंड के जामुवा गांव निवासियों की पेशानी पर बल डाल दिए हैं। भारी बारिश के चलते गांव के निचले हिस्से में बड़े पैमाने पर भू-स्खलन हो रहा है। जिसकी चपेट में आधा दर्जन मकान आ गए हैं। वर्ष 2013 की आपदा में भी इस गांव में भूस्खलन हुआ है, जिससे ग्रामीणों की 50 बीघा से अधिक जमीन बर्बाद हो गई थी। अब गांव के निचले हिस्से में हो रहे भूस्खलन ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है। स्थानीय निवासी संतराम चौहान, बतन चौहान, सतपाल चौहान, राजेंद्र चौहान, राकेश चौहान, भजन ¨सह, कुंवर ¨सह, राम ¨सह, टीकम ¨सह, खजान ¨सह, श्याम ¨सह ने बताया कि आधा दर्जन मकान भू-स्खलन से क्षतिग्रस्त होने की कगार पर पहुंच गए हैं। जबकि गांव के अन्य मकानों पर भी खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव में सुरक्षात्मक उपाय करने की गुहार लगाई है। उधर, तहसीलदार कालसी एसपी उनियाल ने बताया कि प्रभावित गांव का भौतिक निरीक्षण कर उचित सुरक्षात्मक उपाय किए जाएंगे।