दिल्ली में ललित मोहन जोशी को सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर अवार्ड, नौसेना प्रमुख ने किया सम्मानित
शिक्षाविद ललित मोहन जोशी को दिल्ली में सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर एक्सीलेंस अवार्ड्स-2026 में नौसेना प्रमुख ने नशा मुक्ति और युवा ...और पढ़ें

शिक्षाविद ललित मोहन जोशी को सम्मानित करते नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी । आयोजक

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, देहरादून। शिक्षाविद ललित मोहन जोशी को नशा मुक्ति एवं युवा जागरूकता के क्षेत्र में उनके लंबे समय से किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है।
उन्हें यह सम्मान दिल्ली में आयोजित सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर एक्सीलेंस अवार्ड्स-2026 के समारोह में नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने प्रदान किया।
जोशी को यह सम्मान उनके नशे को ना, जिंदगी को हां अभियान और सुपर-300 मिशन के तहत युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के सतत प्रयासों के लिए दिया गया।
वे पिछले 15 वर्षों से उत्तराखंड में नशा मुक्ति, नैतिक शिक्षा और युवा सशक्तीकरण के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।
उनकी संस्था सजग इंडिया के माध्यम से प्रदेशभर में नशा मुक्ति, मानसिक स्वास्थ्य, कौशल विकास, नैतिक शिक्षा एवं सामाजिक जागरूकता जैसे विषयों पर नियमित रूप से अभियान और कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इन कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखते हुए उन्हें जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बनाना है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद जोशी ने कहा कि यह उपलब्धि उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है और वे भविष्य में भी युवाओं के बीच जागरूकता बढ़ाने के कार्य को और अधिक विस्तार देंगे।
उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य एक ऐसे समाज का निर्माण करना है, जहां युवा नशे से दूर रहकर शिक्षा, स्वास्थ्य और कौशल के माध्यम से आगे बढ़ सकें।
यह भी पढ़ें- अब सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी पहुंचे अमेरिका, वायु सेना-नौसेना प्रमुखों के दौरों के बाद हो रही यह यात्रा
यह भी पढ़ें- होर्मुज में महासंकट: 20 व्यापारिक जहाजों पर हमला हुआ, 1900 जहाज फंसे, नौसेना प्रमुख ने जताई गहरी चिंता
यह भी पढ़ें- 'पाकिस्तान पर हमले के बेहद करीब थी भारतीय नौसेना, तभी...', ऑपरेशन सिंदूर पर नौसेना प्रमुख का बड़ा खुलासा
