विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कुमारी सैलजा का आठ अप्रैल से उत्तराखंड दौरा, आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर होगा रणनीति पर मंथन

Published: Thu, 02 Apr 2026 10:19 PM (IST)

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव कुमारी सैलजा 8 अप्रैल से उत्तराखंड के पांच दिवसीय दौरे पर हैं। वह रुद्रपुर ...और पढ़ें

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, सांसद एवं उत्तराखंड प्रभारी कुमारी सैलजा।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, सांसद एवं उत्तराखंड प्रभारी कुमारी सैलजा।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, देहरादून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, सांसद एवं उत्तराखंड प्रभारी कुमारी सैलजा आठ अप्रैल से राज्य के पांच दिवसीय दौरे पर पहुंच रही हैं।

वह अपने दौरे की शुरुआत रुद्रपुर, ऊधमसिंह नगर में कार्यकर्ताओं की बैठक से करेंगी, जहां आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर मंथन होगा।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डा. प्रतिमा सिंह ने बताया कि कुमारी सैलजा आठ अप्रैल को दोपहर एक बजे रुद्रपुर पहुंचेंगी और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों पर चर्चा करेंगी।

इसके बाद वह जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटियों के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगी। नौ अप्रैल को वह हल्द्वानी में नैनीताल जनपद के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी और इसके बाद कोटद्वार में भी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन को मजबूत करने पर जोर देंगी।

10 अप्रैल को हरिद्वार में जयराम आश्रम में आयोजित बैठक में हरिद्वार और रुड़की क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगी तथा गंगा आरती में भी शामिल होंगी।

11 अप्रैल को मसूरी और देहरादून में विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में भाग लेते हुए युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, अल्पसंख्यक और अन्य विभागों के पदाधिकारियों से चर्चा करेंगी।

दौरे के अंतिम दिन 12 अप्रैल को देहरादून में एनएसयूआइ के जय भीम-जय हिंद कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह नई दिल्ली रवाना होंगी।

डा प्रतिमा सिंह ने कहा कि यह दौरा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए संगठन को मजबूती प्रदान करेगा।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड कांग्रेस में सियासी हलचल: क्या भीमलाल आर्य से पुराने विवाद भूल पाएंगे हरीश रावत

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने राजनीति से लिए ब्रेक, कहा- 'यह पहली किश्त है'