विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राज्यपाल बनने के बाद पहली बार गृह प्रदेश पहुंचे कोश्यारी

By Sunil NegiEdited By:
Published: Thu, 03 Oct 2019 06:18 PM (IST)

महाराष्ट्र के राज्यपाल व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी का पहली बार अपने गृह प्रदेश उत्तराखंड पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

राज्यपाल बनने के बाद पहली बार गृह प्रदेश पहुंचे कोश्यारी
राज्यपाल बनने के बाद पहली बार गृह प्रदेश पहुंचे कोश्यारी

देहरादून, जेएनएन। मुंबई से देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचे महाराष्ट्र के राज्यपाल व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी का पहली बार अपने गृह प्रदेश उत्तराखंड पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से सुरक्षा व्यवस्था में उनका काफिला देहरादून बीजापुर गेस्ट हाउस के लिए रवाना हो गया। 

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व नैनीताल सांसद रहे भगत सिंह कोश्यारी को केंद्र सरकार द्वारा महाराष्ट्र राज्य का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। राज्यपाल बनने के बाद वह वीरवार को पहली बार अपने गृह प्रदेश उत्तराखंड पहुंचे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री के ओएसडी धीरेंद्र पंवार, उत्तराखंड विधि आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति राजेश टंडन, उप जिलाधिकारी डोईवाला लक्ष्मी राज चौहान, तहसीलदार शूरवीर सिंह राणा, भाजपा नेत्री आशा कोठारी, एडवोकेट अजय बहुगुणा व नरेंद्र कुमार ने उनकी अगवानी की। 

महात्मा गांधी का जन्मदिवस पूरे सप्ताह मनाएगी कांग्रेस, निकाली जाएगी पदयात्रा Dehradun News

जौलीग्रांट एयरपोर्ट के बाहर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रकाश कोठारी, अभिषेक लोधी, सोनू गोयल, सभासद हिमांशु राणा, निर्भय सिह, अंबिका चौहान, शिवम कोहली, अजय सिंह, अजय पंचाल, आकाश, नवनीत रावत, नवीन कुमार आदि ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट के बाहर भारत माता की जय कारों के बीच उनका स्वागत किया। उसके उपरांत राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी देहरादून के लिए रवाना हो गए।

यह भी पढ़ें: कॉमनवेल्थ पॉर्लियामेंट्री एसोसिएशन में भारत ने की पाकिस्तान की बोलती बंद