Year Ender 2021: जानिए उत्तराखंड की उन हस्तियों को जो वर्ष 2021 में हमें छोड़कर चले गए
Year Ender 2021 वर्ष 2021 में कई ऐसी दुखद घटनाएं हुई जिसमें उत्तराखंड के कई लोग हमसे बिछड़ गए। इसमें किसी का बीमारी के चलते निधन हो गया तो कई हादसे का शिकार हो गया। इनमें एक देश के प्रथम सीडीएस जनरल बिपन रावत भी हैं।
By Sunil Negi Publish Date: Fri, 31 Dec 2021 06:52 PM (IST)Updated Date: Fri, 31 Dec 2021 06:52 PM (IST)
जागरण संवाददाता, देहरादून। Year Ender 2021: वर्ष 2021 में कई ऐसी दुखद घटनाएं हुई, जिसमें उत्तराखंड के कई लोग हमसे बिछड़ गए। इसमें किसी का बीमारी के चलते निधन हो गया तो कई हादसे का शिकार हो गया। इनमें एक देश के प्रथम सीडीएस जनरल बिपन रावत भी हैं।
- 1 सीडीएस जनरल बिपिन रावत और मधुलिका रावत: दिसंबर में तमिनाडु में हेलीकाप्ट दुर्घटना में सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत 14 सैन्य अफसर और कर्मी का निधन हो गया था।
- 2 महंत नरेंद्र गिरी: सितंबर में अखड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी की प्रयागराज में संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
- 3 सुंदरलाल बहुगुणा: मई में प्रसिद्ध पर्यावरणविद् सुंदरलाल बहुगुणा का 94 वर्ष की उम्र में ऋषिकेश स्थित एम्स में निधन हो गया।
- 4 इंदिरा हृदयेश: जून में कांग्रेस की नेता प्रतिपक्ष और पूर्व काबीना मंत्री इंदिरा हृदयेश का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।
- 5 बची सिंह रावत: अप्रैल माह में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री बची सिंह रावत का ऋषिकेश स्थित एम्स में निधन हो गया।
- 6 हरबंस कपूर: दिसंबर में काबीना मंत्री और कैंट विधायक हरबंश कपूर का देहरादून में निधन हो गया।
- 7 नरेंद्र सिंह भंडारी: मई माह में पूर्व शिक्षामंत्री नरेंद्र सिंह भंडारी का हृदयगति रुकने से निधन हो गया।
- 8 गोपाल सिंह रावत: अप्रैल माह में गंगोत्री सीट से विधायक गोपाल सिंह रावत का दून के एक अस्पताल में निध हो गया।
- 9 अंबरीष कुमार: अगस्त माह में पूर्व विधायक अंबरीष कुमार का लंबी बीमारी के बाद निध न हो गया।
- 10 रामरतन काला: मई माह में संस्कृति प्रेमी रामरतन काला का हृदयगति रुकने से निधन हो गया।
- 11 मथुरादास मठपाल: मई माह में कुमाऊंनी साहित्य के पुरोधा मथुरादस मठपाल का लंबी बिमारी के बाद निधन हो गया।
- 12 शिवराज सिंह रावत: जून माह में साहित्यकार शिवराज सिंह रावत निसंग का 94 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।
- 13 उर्मिल थपलियाल: जुलाई माह में वरिष्ठ रंगकर्मी उर्मिल थपलियाल का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।
- 14 जीतपाल बड़थ्वाल: जनवरी माह में एक सड़क हादसे में राज्य आंदोलनकारी जीतपाल बड़थ्वाल का निधन हो गया।
- 15 भुवनेश्वरी देवी: मार्च माह में वयोवृद्ध राज्य आंदोलनकारी भुवनेश्वरी देवी का देहरादून में निधन हो गया।
- 16 जामेश्वरी कोठारी : नवंबर माह में राज्य आंदोलनकरी जामेश्वरी कोठारी का लंबी बीमारी के बाद देहरादून में निधन हो गया।
- 17 हरी सिंह थापा: फरवरी माह में अंतरराष्ट्रीय बाक्सर हरी सिंह थापा का पिथौरागढ़ में निधन हो गया।
Edited By: