Move to Jagran APP

उत्तराखंड में भाजपा फिर से राष्‍ट्रपति शासन की कर रही है साजिश: किशोर

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश में फिर से राष्ट्रपति शासन लगाने की साजिश का अंदेशा जताया है।

By BhanuEdited By: Published: Wed, 15 Jun 2016 10:49 AM (IST)Updated: Wed, 15 Jun 2016 11:02 AM (IST)
उत्तराखंड में भाजपा फिर से राष्‍ट्रपति शासन की कर रही है साजिश: किशोर
उत्तराखंड में भाजपा फिर से राष्‍ट्रपति शासन की कर रही है साजिश: किशोर

देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश में फिर से राष्ट्रपति शासन लगाने की साजिश का अंदेशा जताया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह प्रदेश के बजट के बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं की जा रही है और प्रदेश को आर्थिक रूप से कमजोर किया जा रहा है, उससे भाजपा की मंशा फिर से प्रदेश में राष्ट्रपति शासन थोपने की लग रही है।

loksabha election banner

कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अभी तक यही पता नहीं चल पा रहा है कि प्रदेश का बजट कहां अटका हुआ है। हालात ये हैं कि प्रदेश के पास केवल सरकारी मशीनरी चलाने के लिए 30 जून तक का बजट है।
इसके बाद अगर प्रदेश में राष्ट्रपति भी आते हैं तो उनके भी आतिथ्य का पैसा प्रदेश के पास नहीं है। इस समय प्रदेश की चारधाम यात्रा चरम पर है, लाखों यात्री आ रहे हैं। प्राकृतिक आपदा की तीसरी बरसी आ गई है लेकिन प्रदेश का खजाना खाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व वित्त मंत्री बताएं कि प्रदेश का बजट कहां हैं।
उपाध्याय ने कहा कि हमने लोकतंत्र बचाओ अभियान चलाया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को छूट है कि यदि कहीं भ्रष्टाचार का मामला आता है तो उन्हें बताएं। उन्हें धरना प्रदर्शन के माध्यम से भी मामला उठाने की छूट है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के जितने प्रकरण हैं, उनकी समयबद्ध जांच होनी चाहिए।लंढौरा मामले पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस उसकी निंदा करती है। 25 जून को हरिद्वार कांग्रेस कमेटी शांति मार्च निकालेगी। इसके बाद 26 जून को भी हल्द्वानी में विचार गोष्ठी रखी गई है। उन्होंने कहा कि वे अपने तीनों राज्यसभा सांसदों से भी विभिन्न मंचों के जरिए उत्तराखंड के सरोकार उठाने का आह्वान करते हैं। इसके लिए वे उन्हें जल्द ही पत्र भेजेंगे।
भीमलाल आर्य को दायित्व देने के सवाल पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उनका मसला अलग है। इसमें लोभ लालच जैसा कोई कृत्य नहीं है।
चुनाव से पहले पीडीएफ को अपनी रणनीति करनी होगी साफ
किशोर उपाध्याय ने कहा कि पीडीएफ सरकार का अहम सहयोगी है लेकिन चुनाव से पहले उन्हें तय करना होगा कि उनकी रणनीति क्या है और हमारी क्या। इसका मकसद यह है कि आगे टकराव न हो। हमें कांग्रेस का भी ख्याल रखना है।
दोनो मंत्री पद भरे जाने चाहिए
एक सवाल के जवाब में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में दोनों मंत्री पद भरे जाने चाहिए। खाली मंत्री रहकर क्या होगा, उन्हें काम का भी मौका मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्षों को दायित्व देने के मसले पर मुख्यमंत्री व केंद्रीय नेतृत्व से बात चल रही है।
भाजपा जो भी रॉकेट लाएगी, फुस्स होगा
पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी को प्रदेश में भाजपा का मुख्यमंत्री चेहरे के रूप में लांच करने के सवाल पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा जो भी रॉकेट लांच करेगी वह फुस्स ही होगा। खंडूड़ी को भाजपा पहले भी प्रोजेक्ट कर चुकी है, तब सब उनका हश्र देख चुके हैं।

पढ़ें- भाजपा का आरोप: ग्रामीण सड़कों में हुआ टेंडर घोटाला, सीबीआइ जांच की मांग


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.