विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ऋषिकेश में 'किंग ऑफ उत्तराखंड' जग्गा गिरफ्तार...  ब्लैकमेलिंग, वसूली और धमकाने के आरोप... गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई

Published: Sun, 23 Aug 2026 04:44 PM (IST)

ऋषिकेश पुलिस ने 'किंग ऑफ उत्तराखंड' के नाम से मशहूर जगजीत सिंह जग्गा समेत तीन लोगों को ब्लैकमेलिंग, अवैध वसूली ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। ऋषिकेश में ब्लैकमेलिंग, अवैध वसूली व लोगों को धमकाने के आरोप में किंग ऑफ उत्तराखंड नाम से चर्चित जगजीत सिंह जग्गा समेत चार लोगों के खिलाफ ऋषिकेश पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने जगजीत सिंह व अन्य दो सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया है।

ऋषिकेश कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि जगजीत सिंह पर लंबे समय से भूमि व पारिवारिक विवादों में लोगों को डरा-धमकाकर उनके साथ मारपीट, अवैध वसूली और ब्लैकमेलिंग जैसे संगठित अपराधों में लिप्त होने के आरोप लगते रहे हैं।

कई लोगों की वीडियो बनाकर फंसाकर वीडियो वायरल करने व अनावश्यक दबाव बनाने की भी शिकायत मिली हैं। जगजीत संगठित रूप से आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था।

मुकदमा दर्ज

कहा कि जगजीत के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। जगजीत खुद को किंग ऑफ उत्तराखंड के नाम से भी पुकारवाता था। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर ऋषिकेश पुलिस ने जगजीत सिंह जग्गा और तीन सहयोगियों के खिलाफ गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया।

उनकी आपराधिक पृष्ठभूमि व संदिग्ध गतिविधियों से आमजन में उत्पन्न भय और सुरक्षा के मद्देनजर एसएसपी देहरादून के निर्देश पर आरोपितों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई के लिए रिपोर्ट दी गई, जिसे सक्षम न्यायालय से मंजूरी मिलने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की। कहा कि जगजीत व उसके सहयोगियों के खिलाफ वर्ष 2016 से 2026 के बीच कुल 11 अभियोग पंजीकृत हैं।

गिरफ्तार आरोपितों में जगजीत उर्फ जग्गा (39) पुत्र हरविंद्र सिंह निवासी मायाकुंड, चंद्रेश्वर मार्ग ऋषिकेश, प्रणव उर्फ राघव बत्रा (20) पुत्र स्व. अश्वनी बत्रा निवासी गली नं-19, मंडी वाली गली, सोमेश्वर नगर, ऋषिकेश व दीपेश कुमार (27) पुत्र स्व.चरण नाथ निवासी कृष्णानगर कालोनी, आइडीपीएल ऋषिकेश हैं। जबकि, रवि गुप्ता पुत्र सुरेश चंद्र निवासी शिवाजी नगर की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।