विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

केदारनाथ के लिए हेली शटल सेवा 21 अप्रैल से, 22 को खुलेगा बाबा का कपाट

Published: Tue, 07 Apr 2026 08:24 AM (IST)

यूकाडा 21 अप्रैल से केदारनाथ धाम के लिए हेली शटल सेवा शुरू करने की तैयारी में है। सुरक्षित उड़ान के ...और पढ़ें

22 अप्रैल को खुलने हैं केदारनाथ धाम के कपाट।  जागरण

22 अप्रैल को खुलने हैं केदारनाथ धाम के कपाट। जागरण

HighLights

  1. केदारनाथ हेली शटल सेवा 21 अप्रैल से शुरू होगी।

  2. सुरक्षित उड़ान हेतु यूकाडा जल्द जारी करेगा एसओपी।

  3. हेली टिकटों की बुकिंग 10-12 अप्रैल से होगी।

राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। प्रदेश में केदारनाथ धाम के लिए हेली शटल सेवा 21 अप्रैल से शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास परिषद (यूकाडा) के अधिकारी जल्द ही नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद हेली सेवा की तिथि तय करने के साथ ही सुरक्षित उड़ान को मानक प्रचालन कार्यविधि (एसओपी) भी जारी की जाएगी।

प्रदेश में हर वर्ष केदारनाथ धाम के लिए गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा से शटल सेवाओं का संचालन किया जाता है। इस वर्ष यूकाडा ने इसके लिए हेली कंपनियों का चयन करने के साथ ही किराया भी तय कर दिया है। 10 से 12 अप्रैल के बीच हेली टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी जाएगी।

केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलने हैं। ऐसे में यूकाडा 21 अप्रैल से हेली सेवाओं की शुरूआत करने की तैयारी कर रहा है ताकि श्रद्धालुओं को कपाट खुलने के समय भी दर्शन कराए जा सकें।

यह भी पढ़ें- ऋषिकेश के घाट चौक पर पूजा सामग्री की दुकान में भीषण आग, मची अफरा-तफरी

यूकाडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष चौहान ने कहा कि टिकट बुकिंग की जिम्मेदारी आइआरसीटीसी को दी गई है। उनसे इस संबंध में वार्ता भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही डीजीसीए के साथ बैठक है। इसके बाद हेली सेवाओं की तिथि और एसओपी जारी कर दी जाएगी।