केसी चमोली बने उद्योग निदेशालय के शाखा अध्यक्ष Dehradun News
उद्योग विभाग राज्य कर्मचारी संगठन के तहत उद्योग निदेशालय शाखा के चुनाव में लगातार छठी बार केसी चमोली निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। नई कार्यकारिणी का दो वर्ष के लिए गठन किया गया।
देहरादून, जेएनएन। उद्योग विभाग राज्य कर्मचारी संगठन के तहत उद्योग निदेशालय शाखा के चुनाव में लगातार छठी बार केसी चमोली निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। उद्योग निदेशालय शाखा के चुनाव संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष यशवंत सिंह रावत की अध्यक्षता व एपी रतूड़ी की उपस्थिति में हुए। इसमें सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का दो वर्ष के लिए गठन किया गया।
नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर केसी चमोली के अलावा आनंद सिंह नेगी को उपाध्यक्ष, राजेंद्र प्रकाश आर्य सचिव, संजय सिंह संयुक्त सचिव, प्रदीप नेगी प्रचार मंत्री, एपी रतूड़ी व एमएस नेगी को संरक्षक चुना गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष केसी चमोली ने नई कार्यकारिणी के सदस्यों व सभी कर्मियों का आभार व्यक्त किया और विश्वास दिलाया कि वह सभी कर्मचारियों के हितों के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। चुनाव से पूर्व केसी चमोली ने कार्यकारिणी का दो वर्ष का ब्योरा प्रस्तुत किया।
यह भी पढ़ें: छात्रसंघ चुनाव: डीबीएस में एनएसयूआइ और अभाविप में सीधी टक्कर, जानिए कौन हैं दावेदार
उन्होंने कहा कि संगठन ने कर्मचारियों व अधिकारियों के बीच सामंजस्य बनाते हुए सभी कार्य समय पर पूरे किए। इस मौके पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी एपी बलूनी, सीएम रावत, रामेश्वर पुरोहित, एमएस नेगी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।