कार्तिक महात्तम कथा श्रवण से प्राप्त होता है मोक्ष
जागरण संवाददाता ऋषिकेश कार्तिक महात्तम की कथा शनिवार को तुलसी मानस मंदिर में शुरू हुई। इससे पूर्व शालिग्राम भगवान की पूजा-अर्चना और अभिषेक किया गया।
जागरण संवाददाता, ऋषिकेश : कार्तिक महात्तम की कथा शनिवार को तुलसी मानस मंदिर में शुरू हुई। इससे पूर्व शालिग्राम भगवान की पूजा-अर्चना और अभिषेक किया गया।
तुलसी मानस मंदिर के अध्यक्ष पंडित रवि शास्त्री ने बताया एक महीने तक चलने वाली कार्तिक महात्तम की कथा प्रात: काल आठ से नौ बजे तक नित्य प्रतिदिन की जा रही है। कार्तिक के महीने में प्रात: काल गंगा स्नान भगवान शालिग्राम का अभिषेक तुलसी की पूजा का विशेष महत्व है। जो कोई भी एक महीने तक कार्तिक महात्तम श्रवण करता है वह परम सुख की प्राप्ति करता है। शनिवार को सभी भक्तजनों ने मिलकर व्यासपीठ की पूजा की। तत्पश्चात आचार्य दीपक बधानी एवं ऋषि कुमार ने वेद मंत्रों के द्वारा भगवान शालिग्राम का विशेष अभिषेक किया गया। सभी भारतवासी के लिए सुख शांति समृद्धि की कामना करते हुए शालिग्राम भगवान से प्रार्थना की। इस अवसर पर सीमा देवी, मीना देवी, सुमति देवी, सत्यभामा, रमाकांत भारद्वाज, अभिषेक शर्मा, मदन नौटियाल, दिनेश डबराल, मनमोहन, राजीव लोचन आदि उपस्थित रहे।