Move to Jagran APP

Kargil Vijay Diwas 2021: उत्तराखंड के सपूतों के बिना अधूरी है कारगिल की वीरगाथा

Kargil Vijay Diwas 2021 उत्तराखंड को वीरों की भूमि यूं ही नहीं कहा जाता। राज्य का सैन्य इतिहास वीरता और पराक्रम के असंख्य किस्से खुद में समेटे हुए है। यहां के लोकगीतों में शूरवीरों की जिस वीरगाथा का जिक्र मिलता है।

By Sumit KumarEdited By: Published: Mon, 26 Jul 2021 06:50 AM (IST)Updated: Mon, 26 Jul 2021 09:29 AM (IST)
Kargil Vijay Diwas 2021: उत्तराखंड के सपूतों के बिना अधूरी है कारगिल की वीरगाथा
कारगिल युद्ध की वीरगाथा भी इस वीरभूमि के जिक्र बिना अधूरी है।

जागरण संवाददाता, देहरादून: Kargil Vijay Diwas 2021 उत्तराखंड को वीरों की भूमि यूं ही नहीं कहा जाता। राज्य का सैन्य इतिहास वीरता और पराक्रम के असंख्य किस्से खुद में समेटे हुए है। यहां के लोकगीतों में शूरवीरों की जिस वीरगाथा का जिक्र मिलता है, वह अब प्रदेश की सीमाओं में ही न सिमट कर देश-विदेश में फैल गई हैं। कारगिल युद्ध की वीरगाथा भी इस वीरभूमि के जिक्र बिना अधूरी है। सूबे के 75 सैनिकों ने इस युद्ध में देश रक्षा में अपने प्राण न्योछावर किए।

loksabha election banner

देश की सुरक्षा और सम्मान के लिए देवभूमि के वीर सपूत हमेशा ही आगे रहे हैं। ऐसा कोई पदक नहीं, जो सूबे के जांबाजों को न मिला हो। इनकी याद में जहां एक ओर सैकड़ों आखें नम होती हैं, वहीं राज्यवासियों का सीना भी गर्व से चौड़ा हो जाता है। यहां युवाओं में सेना में जाने का क्रेज बरकरार है। यही कारण है कि आइएमए से पासआउट होने वाला हर 12वां अधिकारी उत्तराखंड से है। वहीं भारतीय सेना का हर पांचवां जवान भी इसी वीरभूमि में जन्मा है। देश में जब भी कोई विपदा आई तो यहां के रणबांकुरे अपने फर्ज से पीछे नहीं हटे।

वर्ष 1999 में हुए कारगिल युद्ध में भारतीय सेना ने पड़ोसी मुल्क की सेना को चारों खाने चित कर विजय हासिल की। कारगिल योद्धाओं की बहादुरी का स्मरण करने व शहीदों को श्रद्धांजलि अॢपत करने के लिए 26 जुलाई को प्रतिवर्ष कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है। अति दुर्गम घाटियों व पहाडिय़ों में देश की आन-बान और शान के लिए भारतीय सेना (वायुसेना समेत) के 526 जवान शहीद हुए थे। इनमें 75 जांबाज अकेले उत्तराखंड से थे। छोटे राज्य के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। शहादत का यह जज्बा आज भी पहाड़ नहीं भूला है। गढ़वाल रेजीमेंटल सेंटर के परेड ग्राउंड पर हेलीकाप्टर से शहीदों के नौ शव एक साथ उतारे गए तो मानो पूरा पहाड़ अपने लाडलों की याद में रो पड़ा था। कारगिल आपरेशन में गढ़वाल राइफल्स के 47 जवान शहीद हुए थे, जिनमें 41 जांबाज उत्तराखंड मूल के ही थे। वहीं कुमाऊं रेजीमेंट के भी 16 जांबाज भी शहीद हुए थे। जवानों ने कारगिल, द्रास, मशकोह, बटालिक जैसी दुर्गम घाटी में दुश्मन से जमकर लोहा लिया।

टोलोलिंग के नायक मेजर गुप्ता

2-राजपूताना राइफल्स के मेजर विवेक गुप्ता के नेतृत्व में 12 जून की रात टोलोलिंग चोटी फतह करने के लिए कंपनी रवाना हुई। ऊंचाई पर बैठे दुश्मन ने हमला किया, जिसमें मेजर गुप्ता को दो गोलियां लगीं। घायल होने के बावजूद मेजर गुप्ता ने तीन दुश्मनों को ढेर कर बंकर पर कब्जा कर लिया। मेजर गुप्ता को मरणोपरांत युद्ध के दूसरा सर्वश्रेष्ठ वीरता पदक महावीर चक्र से अलंकृत किया गया।

प्वाइंट 4590 पर किया कब्जा

18 ग्रिनेडियर के मेजर राजेश सिंह अधिकारी ने टोलोलिंग पर 30 मई को अपनी कंपनी के साथ चढ़ाई शुरू की। 15 हजार फीट की ऊंचाई पर भारी बर्फ के बीच दुश्मन ने मशीन गन से उनपर धावा बोला। गंभीर रूप से जख्मी हालत में दो बंकर ध्वस्त कर मेजर राजेश सिंह ने प्वाइंट 4590 पर कब्जा किया। उनकी इस वीरता और बलिदान के लिए उन्हें महावीर चक्र से सम्मानित किया गया।

पैरा कमाडो बृजमोहन सिंह ने पांच दुश्मन मार गिराए

स्पेशल फोर्सेज 9 पैरा के नायक बृजमोहन सिंह की अगुआई में चार्ली टीम ने कारगिल के मशकोह सब सेक्टर में एक जुलाई को हमला बोला। बेहतरीन पर्वतारोही नायक बृज ने ऊंचे बंकर पर चढ़ाई की और दो दुश्मनों को मार गिराया। इन्हेंं मरणोपरांत वीरता चक्र से सम्मानित किया गया।

प्वाइंट 4700 पर गढ़वाल राइफल्स का दम

द्रास सेक्टर के प्वाइंट 4700 पर सर्वाधिक सैनिक शहीद हुए। 2 राजपूताना राइफल्स और 18 गढ़वाल राइफल्स के रणबाकुरों ने 30 जून की रात चोटी पर हमला बोला। 18 गढ़वाल के नायक कश्मीर सिंह, राइफलमैन अनसूया प्रसाद और कुलदीप सिंह दल का हिस्सा थे। तीनों वीरों ने घायल होने के बावजूद दर्जन भर दुश्मनों को मार गिराया। इस युद्ध में हाथ से हाथ की लड़ाई में कश्मीर, अनसूया और कुलदीप ने अदम्य साहस दिखाया। जिसके लिए उन्हें मरणोपरात वीर चक्र से सम्मानित किया गया। इस युद्ध में राइफलमैन देवेंद्र प्रसाद को सेना मेडल मिला।

यह भी पढ़ें-उत्‍तराखंड में स्वरोजगार की अड़चनों को चिह्नित करेगा पलायन आयोग, पढ़ि‍ए पूरी खबर

नागा रेजीमेंट का ट्विन बंप पर फतह

छह और सात जुलाई को कारगिल में ट्विन बंप पर 2 नागा रेजीमेंट के सिपाही कैलाश कुमार, सिपाही राजेश गुरुंग, सिपाही संजय गुरुंग, नायक देवेंद्र सिंह ने चढ़ाई के दौरान दुश्मन की आॢटलरी बमबारी के बीच बंप फतह करने में प्राण न्योछावर किए। नायक देवेंद्र सिंह को वीरता के लिए मेंशन इन डिस्पैच से अलंकृत किया गया।

कारगिल युद्ध में मिले वीरता पदक

  • महावीर चक्र 02
  • वीर चक्र 09
  • सेना मेडल 15
  • मेंशन इन डिस्पैच 11

कारगिल युद्ध में शहीद

  • अल्मोड़ा:04
  • बागेश्वर:02
  • चमोली:05
  • देहरादून:25
  • पौड़ी:13
  • रुद्रप्रयाग:03
  • टिहरी:11
  • पिथौरागढ:04
  • ऊधमसिंहनगर:02
  • हल्द्वानी:05
  • उत्तरकाशी:01

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में वन भूमि हस्तांतरणों के प्रकरणों में अब आएगी तेजी, पढ़िए पूरी खबर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.