विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kanwar Yatra 2022 : जुबां पर बम-बम भोले के साथ आगे बढ़ रहे शिव भक्‍त, लेकिन गूलर के पेड़ के नीचे से गुजरने में लग रहा डर, तस्‍वीरें

By Nirmala BohraEdited By:
Published: Sat, 16 Jul 2022 11:58 AM (IST)

Kanwar Yatra 2022 कांवड़ यात्रियों के जयकारों से कांवड़ पटरी मार्ग सहित पूरी धर्मनगरी गुंजायमान है। एक मान्‍यता के अनुसार ...और पढ़ें

Kanwar Yatra 2022 : कांवड़ यात्रियों के जयकारों से धर्मनगरी गुंजायमान
Kanwar Yatra 2022 : कांवड़ यात्रियों के जयकारों से धर्मनगरी गुंजायमान

जागरण संवाददाता, हरिद्वार : Kanwar Yatra 2022 : धर्मनगरी हरिद्वार में चहुं ओर बम-बम भोले, हर-हर महादेव और जय मां गंगा का जयघोष सुनाई दे रहा है। शिवभक्त पैदल गोमुख व हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य को चल पड़े हैं। कांवड़ यात्रियों के जयकारों से कांवड़ पटरी मार्ग सहित पूरी धर्मनगरी गुंजायमान है।

एक मान्‍यता के अनुसार कांवड़ मेले में हरिद्वार से जल भरकर जाने वाले कांवड़ यात्री गूलर के पेड़ के नीचे से जाने में भी संकोच करते हैं। मान्यता है कि यदि गूलर के पेड़ के नीचे से कांवड़ लेकर जाते हैं तो यात्रा सफल नहीं होती। साथ ही हरकी पैड़ी से जल भरकर एक बार कांवड़ उठाने के बाद कांवड़ को जमीन पर नहीं रखते। यात्रा चाहे कितने भी दिन में तय हो। लेकिन, शिवभक्त कांवड़ को अपने घर की जमीन पर ही रखते हैं। जगह-जगह बनाए गए शिविरों में कांवड़ स्टैंड बनाए गए हैं। इन्हीं पर यात्री अपनी कांवड़ रख रहे हैं।

कांवड़ यात्रा में हर आयु वर्ग के शिव भक्त दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में कांवड़ यात्रियों के लिए लगाए गए शिविर स्थलों में भी रौनक नजर आने लगी है। साथ ही कांवड़ यात्रा के पूरे रास्ते शिवभक्तों के स्वागत-सत्कार की तैयारी भी शुरू हो गई है। जगह-जगह शिविर और भंडारा लगने लगे हैं। करीब 14 दिन धर्मनगरी पूरी तरह केसरिया रंग में रंगी रहेगी। कांवड़ पांच प्रकार की होती है, बैठी कांवड़, खड़ी कांवड़, दंडौती कांवड़, मन्नौती कांवड़, डाक कांवड़।

हरिद्वार और ऋषिकेश से गंगाजल एवं कांवड़ लेकर कांवड़ यात्री शिक्षानगरी से होकर गुजर रहे हैं। वहीं कांवड़ पटरी से लेकर सिविल लाइंस स्थित शिव मंदिर में कांवड़ यात्रियों के लिए भोजन, विश्राम और चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए शिविर लगाए गए हैं। कांवड़ यात्रियों में दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, राजस्थान आदि राज्यों के कांवड़ यात्री शामिल हैं।

नगर निगम के समीप नहर किनारे स्थित कांवड़ पटरी पर कांवड़ यात्रियों के लिए भाजपा कार्यकर्त्ता ध्रुव गुप्ता की ओर से निश्शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया है। शुक्रवार को शिविर का उद्घाटन नगर विधायक प्रदीप बत्रा व भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हम सभी का सौभाग्य है कि सभी शिवभक्त हमारे शहर से होकर जाते हैं।

समर्पण जन कल्याण संगठन की ओर से चलाए जा रहे स्वास्थ्य शिविर में शुक्रवार को कांवड़ यात्रियों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। संस्था के अध्यक्ष नरेश यादव एवं महामंत्री प्रदीप गोयल ने कहा कि पिछले वर्षों की भांति समर्पण संस्था इस वर्ष भी कावड़ यात्रियों की सेवा में समर्पित है। सह महामंत्री मुकेश धीमान ने कहा कि समर्पण सभी सहयोगियों के सहयोग से यह कार्य कर रही है। सेवा भारती की ओर से पंचशील मंदिर में कांवड़ यात्रियों की सेवा के लिए निश्शुल्क चिकित्सा शिविर का उद्घाटन किया गया।

यह भी पढ़ें :- Sawan 2022 : पर्वतीय क्षेत्रों का सावन मास आज से, पहले सोमवार के लिए मंदिर समितियों ने तैयारी की शुरू