विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तराखंड की कुहू गर्ग को बैडमिंटन एशियन चैंपियनशिप में मिली एंट्री

By BhanuEdited By:
Published: Tue, 20 Mar 2018 08:35 AM (IST)Updated: Tue, 20 Mar 2018 11:00 AM (IST)

बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप के लिए उत्तराखंड की कुहू गर्ग ने भारतीय बैडमिंटन टीम में अपनी जगह बना ली है। कुहू ...और पढ़ें

उत्तराखंड की कुहू गर्ग को बैडमिंटन एशियन चैंपियनशिप में मिली एंट्री
उत्तराखंड की कुहू गर्ग को बैडमिंटन एशियन चैंपियनशिप में मिली एंट्री

देहरादून, [जेएनएन]: बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप के लिए उत्तराखंड की कुहू गर्ग ने भारतीय बैडमिंटन टीम में अपनी जगह बना ली है। विश्व रैंकिंग के आधार पर कुहू इस चैंपियनशिप में मिश्रित युगल वर्ग में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। 

24 से 29 अप्रैल तक वुहान, चीन में बैडमिंटन वर्ल्‍ड फेडरेशन की ओर से बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप का आयोजन होने जा रहा है। चैंपियनशिप के लिए बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (बीआइ) ने सोमवार को खिलाड़ियों की सूची जारी की। जूनियर वर्ग के बाद सीनियर वर्ग में भी अंतरराष्ट्रीय पदक जीत चुकीं कुहू ने बेहद कम समय में अपनी रैंकिंग सुधारी है।

मिश्रित युगल वर्ग की विश्व रैंकिंग में वे 75वें पायदान पर हैं, जबकि बीआइ रैंकिंग में वे दूसरे पायदान पर बनी हुई हैं। अपने प्रदर्शन और रैंकिंग की बदौलत ही कुहू को भारतीय टीम में जगह दी गई है।

उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष एडीजी अशोक कुमार ने बताया कि ओपन वर्ग में एशियाई चैंपियनशिप खेलने वाली कुहू उत्तराखंड से पहली शटलर हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए टीम में जगह बनाने में वे मात्र एक रैंक से चूक गईं। सीनियर वर्ग में हेलास ओपन और ग्रीस ओपन में जीत हासिल करने वाली कुहू राष्ट्रीय स्तर पर भी कई खिताबी जीत हासिल कर चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: दून में 21 मार्च से होगा टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

यह भी पढ़ें: राष्ट्र के लिए महिला हॉकी खिलाड़ी तैयार करूंगा: मीर रंजन नेगी

यह भी पढ़ें: देहरादून आ सकती हैं श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल से क्रिकेट टीमें