भाजपा कार्यकत्र्ता श्रृंखला बनाकर करेंगे अभिनंदन
संवाद सूत्र डोईवाला भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के स्वागत को लेकर लालतप्पड़ भानि
संवाद सूत्र, डोईवाला:
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के स्वागत को लेकर लालतप्पड़, भानियावाला, डोईवाला से लेकर देहरादून मार्ग को भाजपा ने तोरणद्वार व झंडे, बैनर आदि से सजा दिया है। उत्तराखंड की संस्कृति के अनुरूप पारंपरिक परिधानों में डोईवाला नगर तक करीब एक हजार कार्यकत्र्ता मानव श्रृंखला बनाकर शारीरिक दूरी में नागरिक अभिनंदन भी करेंगे।
डोईवाला मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल व युवा मोर्चा के अध्यक्ष रोहित क्षेत्री आदि ने तैयारियों को लेकर बैठक के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकत्र्ताओं व जनता से जनसंपर्क भी किया। उधर, माजरी ग्रांट मंडल अध्यक्ष राजकुमार ने मारखम ग्रांट के पूर्व प्रधान परविदर सिंह, भाजपा नेता किशन नेगी, जरनैल सिंह, कुसुम देवी, इस्लाम अहमद व स्मृति आदि के साथ तैयारियों को लेकर विचार मंथन भी किया। दुधली में दर्जाधारी करण बोहरा, मंडल अध्यक्ष राजकुमार ने तैयारी को लेकर कार्यकत्र्ताओं की हौसला अफजाई भी की। माजरी ग्रांट में मंडल अध्यक्ष राजकुमार की अध्यक्षता में बूथ, केंद्र पालक, संयोजक आदि वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ भाजपा के चंद्रभान पाल, मनोज पाल, प्रताप सिंह, साहब सिंह, जसपाल सिंह लाडी, ललित जायसवाल आदि पार्टी के पदाधिकारियों ने मुख्य मार्ग पर विभिन्न परिधानों में राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत करने को लेकर चर्चा भी की।
सात स्थानों पर होगा स्वागत
भाजपा अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के स्वागत के लिए भाजपा देहरादून ने व्यापक तैयारियां कर ली हैं। सात स्थानों रायवाला नेपाली फॉर्म, छिद्दरवाला, लालतप्पड़, भानियावाला तिराहा, डोईवाला, लक्ष्मण सिद्ध पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत होगा। उन्होंने बताया कि स्वागत प्रमुख भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त ज्योति प्रसाद गैरोला ने प्रत्येक स्वागत स्थल पर तैयारियों की कार्यकत्र्ताओं के साथ समीक्षा की है।