Move to Jagran APP

झंडा मेला के लिए संगतों का जत्था पहुंचेगा दून, आएगी रौनक

पुराने श्री झंडा जी का आरोहण के बाद देहरादून के लिए रवाना हुए संगतों के जत्थे अब दून पहुंचने शुरू हो जाएंगे।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Tue, 19 Mar 2019 09:05 AM (IST)Updated: Tue, 19 Mar 2019 09:05 AM (IST)
झंडा मेला के लिए संगतों का जत्था पहुंचेगा दून, आएगी रौनक
झंडा मेला के लिए संगतों का जत्था पहुंचेगा दून, आएगी रौनक

देहरादून, जेएनएन। हरियाणा के अराइयांवाला में पुराने श्री झंडा जी का आरोहण के बाद देहरादून के लिए रवाना हुए संगतों के जत्थे पहुंचने शुरू हो जाएंगे। सबसे पहले संगतों का जत्था सहसपुर के श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज में पहुंचेगा, यहां से जत्था श्री दरबार साहिब झंडा मेला के लिए प्रस्थान करेगा।

loksabha election banner

सोमवार को श्री दरबार साहिब झंडा जी में पूरे दिन संगतों के स्वागत की तैयारियां की जाती रही। समुदाय के लोगों में संगतों के जत्थों के स्वागत को लेकर खासी उत्सुकता देखी जा रही है। वहीं, पूरी इमारत में सजावट का काम भी किया जाता रहा। श्री दरबार साहिब प्रबंधन समिति के व्यवस्थापक कैलाश चंद्र जुयाल ने बताया कि अराइयांवाला से चला संगतों का जत्था मंगलवार को एसजीआरआर इंटर कॉलेज पहुंच जाएगा। यहां संगतों का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद जत्था देहरादून के दर्शनी द्वार से श्री दरबार साहिब के लिए प्रस्थान करेगा। यहां जत्थे का भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद गुरु की अरदास की जाएगी और प्रसाद वितरण होगा।

यह है कार्यक्रम 

19 मार्च: संगतों का जत्था देहरादून के दर्शनी गेट से प्रस्थान करेगा। 

22 व 23 मार्च: संगतें दरबार में प्रवेश करेंगी और इसके बाद श्री झंडा साहिब के गिलाफ की सिलाई शुरू की जाएगी। इस दौरान लंगर भी चलेगा।

24 मार्च: उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से सेवक श्री दरबार साहिब झंडा परिसर व महाराज जी के समक्ष मत्था टेकेंगे। सायंकाल में पूर्वी संगत के मसंदों को महाराज जी पगड़ी, प्रसाद, ताबीज व आशीर्वाद देंगे।

25 मार्च: सुबह आठ से नौ बजे तक श्री झंडा जी को उतारा जाएगा। श्री झंडा जी को दही, घी, गंगा जल से स्नान कराया जाएगा। शाम करीब पांच बजे श्री झंडा जी का आरोहण किया जाएगा।

27 मार्च: नगर की परिक्रमा की जाएगी। श्री दरबार साहिब से परिक्रमा प्रारंभ होकर सहारनपुर चौक, कांवली रोड होते हुए एसजीआरआर बिंदाल, तिलक रोड होते हुए श्री दरबार साहिब में संपन्न होगी। इसके बाद संगतों की विदाई शुरू होगी।

28 मार्च: दशमी को अगले साल (सन् 2020) के लिए गिलाफ लिखे जाते हैं।

यह भी पढ़ें: दरबार साहिब में होने लगी झंडा मेले की तैयारियां, इस दिन से होगा शुरू

यह भी पढ़ें: यहां बिखरी है बुरांश के फूलों की लालिमा, करा रहे होली और बिस्सू का अहसास

यह भी पढ़ें: चढ़ावे के फूल बने महिलाओं के लिए वरदान, बना रहीं धूपबत्ती, सुधर रही आर्थिकी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.