Move to Jagran APP

सिगल यूज प्लास्टिक मुक्ति को निकाली जन जागरण रैली

एक जुलाई से सिगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगने जा रहा है। पर्यावरण को बचाने के लिए यह एक बड़ी पहल है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 29 Jun 2022 08:50 PM (IST)Updated: Wed, 29 Jun 2022 08:50 PM (IST)
सिगल यूज प्लास्टिक मुक्ति को निकाली जन जागरण रैली
सिगल यूज प्लास्टिक मुक्ति को निकाली जन जागरण रैली

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश: एक जुलाई से सिगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगने जा रहा है। पर्यावरण को बचाने के लिए यह एक बड़ी पहल है। सिगल यूज प्लास्टिक व प्रतिबंधित पालीथिन मुक्त भारत के सपने को साकार बनाने के लिए ऋषिकेश नगर निगम प्रशासन जुटा हुआ हैं। निगम प्रशासन ने सामाजिक ,धार्मिक संस्थाओं, स्कूली बच्चों एवं एनसीसी कैडेट्स के साथ जन-जागरूकता रैली निकाली।

loksabha election banner

बुधवार को नगर निगम स्थित पंडित दीन दयाल पार्क में जन-जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए महापौर अनीता ममगाई ने डोर टू डोर दुकानदारों व ग्राहकों से प्लास्टिक व प्रतिबंधित पालीथिन का इस्तेमाल न करने की अपील की गई। साथ ही चेताया गया कि यदि किसी दुकानदार ने इनका इस्तेमाल किया तो उसके खिलाफ जुर्माना व प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशानुसार सिगल यूज प्लास्टिक के एकत्रीकरण, पुनर्चक्रण तथा उसके संबंध में लगाए गए प्रतिबंध को प्रभावी रूप से लागू कराए जाने के उद्देश्य से जन-जागरूकता रैली निकाली गई।

उन्होंने कहा कि आज प्लास्टिक देश के लिए एक विकराल समस्या बन गई है। अब हमें स्वयं इसके प्रति जागरूक हो जाना चाहिए नहीं तो हमारा जीवन गहन संकट में पड़ सकता है। प्लास्टिक हमारे समाज के लिए बड़ी समस्या है। इसके अंधाधुंध प्रयोग से सरकार के सामने इसके निस्तारण की समस्या खड़ी हो गई। यदि हमें अपने जीवन को बचाना है तो हमें समाज को प्लास्टिक मुक्त बनाना होगा।

इस दौरान मुख्य नगर आयुक्त गिरीश चन्द्र गुणवंत, सहायक नगर आयुक्त बद्री प्रसाद भट्ट, नगर निगम ब्रांड एंबेसडर पंडित रवि प्रपन्नाचार्य महाराज व श्रीकांता शर्मा, पर्यावरणविद विनोद जुगलान, बृजपाल राणा, मदन मोहन शर्मा आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.