Move to Jagran APP

जन आशीर्वाद यात्रा में उत्साह देख गदगद हुए सीएम, बोले- 60 दिन में लिए गए 150 अहम फैसले

Jan Ashirwad Yatra मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जन आशीर्वाद यात्रा ऋषिकेश पहुंची। इस दौरान सीएम धामी ने उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार विकास के एजेंडे पर कार्य कर रही है।

By Raksha PanthriEdited By: Published: Sat, 18 Sep 2021 01:38 PM (IST)Updated: Sat, 18 Sep 2021 09:05 PM (IST)
जन आशीर्वाद यात्रा में उत्साह देख गदगद हुए सीएम, बोले- 60 दिन में लिए गए 150 अहम फैसले
जन आशीर्वाद यात्रा का ऋषिकेश में भव्य स्वागत।

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। Jan Ashirwad Rally मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को ऋषिकेश विधानसभा में जन आशीर्वाद रैली निकाली। इस दौरान कार्यकर्त्ताओंका उत्साह देख मुख्यमंत्री गदगद नजर आए। जन आशीर्वाद रैली में मिशन-2022 के लिए अबकी बार 60 पार का नारा लगाते हुए जीत का आशीर्वाद मांगा गया।

loksabha election banner

शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, क्षेत्रीय विधायक व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, नगर निगम महापौर अनिता ममगाईं व कार्यकर्त्ताओंके साथ ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में जन आशीर्वाद रैली निकाली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 24 हजार युवाओं को रोजगार देने का संकल्प लिया है। जिसमें दो महीने के भीतर 12 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।

गत चार जुलाई को उन्हें प्रदेश के मुख्य सेवक की जिम्मेदारी मिली थी। प्रदेश सरकार विकास के एजेंडे पर कार्य कर रही है। 60 दिन में उनकी सरकार ने महत्वपूर्ण 150 फैसले लिए हैं। सभी घोषणाएं शीघ्र ही धरातल पर उतारी जाएंगी। उन्होंने कहा कि जिस स्तर की समस्याएं होंगी उसका उसी स्तर पर अधिकारी, कर्मचारी समाधान करें, इसके लिए जिम्मेदारी तय की गई है।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि युवा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश भर में युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। जन आशीर्वाद रैली में उमड़ी भीड़ को देखते हुए मिशन-2022 में प्रदेश में भाजपा की जीत निश्चित है। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा सरकार ने पूरी ईमानदारी, त्याग, समर्पण के साथ काम करने का संकल्प लिया है। प्रदेश व केंद्र में भाजपा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ सरकार चला रही है। महापौर अनीता ममगाईं ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने सोच समझकर युवा नेता धामी को मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है। जनता का रुझान भाजपा के पक्ष में है, भाजपा जो वायदे करती है उसे पूरा करती है।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, जिला प्रभारी मयंक गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल, जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, ब्लाक प्रमुख भगवान सिंह पोखरीयाल, जिला महामंत्री सुदेश कंडवाल, पंकज शर्मा, मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, अरविंद चौधरी, गणेश रावत, पूर्व दायित्वधारी संदीप गुप्ता, संजय व्यास, शिव कुमार गौतम, शमा पवार, रजनी बिष्ट, उषा जोशी, नितिन सक्सेना, विजय जुगरान, प्रिंस रावत आदि मौजूद रहे।

यह भी पढें- Uttarakhand Chunav: विधानसभा चुनाव पास, सियासी मोर्चे पर इस दोहरी चुनौती से जूझ रहे भाजपा-कांग्रेस

जगह-जगह हुआ जन आशीर्वाद रैली का स्वागत

श्यामपुर के हाट बाजार से प्रारंभ हुई रैली का ग्रामीण व नगर क्षेत्र में जगह-जगह पर नागरिकों और विभिन्न संगठनों ने पुष्प वर्षा और आतिशबाजी कर स्वागत किया। श्यामपुर के हाट बाजार से 11 बजे प्रारंभ हुई रैली जनार्दन मार्केट, साईं आश्रम, आडवाणी मार्केट, दुर्गा मंदिर आइडीपीएल, मालवीय नगर, काली की ढाल, कोयल घाटी, साईं घाट, पुरानी चुंगी, तिलक रोड, वैष्णो प्लाजा, घाट तिराहा, देहरादून तिराहा, उर्वशी कांप्लेक्स होते हुए व्यापार सभा भवन पहुंची।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Politics: कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा हरिद्वार के भूपतवाला से शुरू


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.