Paryushan Parv 2020: पर्यूषण पर्व पर अहंकार को त्यागकर उत्तम क्षमा धर्म का संकल्प लिया
Paryushan Parv 2020 दिगंबर जैन समाज के दस लक्षण (पर्युषण) पर्व का आगाज रविवार को उत्तम क्षमा धर्म की आराधना के साथ हो गया।
By Edited By: Published: Sun, 23 Aug 2020 08:09 PM (IST)Updated: Mon, 24 Aug 2020 04:13 PM (IST)
देहरादून, जेएनएन। Paryushan Parv 2020 दिगंबर जैन समाज के दस लक्षण (पर्युषण) पर्व का आगाज रविवार को उत्तम क्षमा धर्म की आराधना के साथ हो गया। इस मौके पर जैन समाज के लोग ने अहंकार को त्याग कर सभी को क्षमा देने का संकल्प लिया। वहीं, जैन धर्मशाला, रोचीपुरा, क्लेमेनटाउन, डिस्पेंसरी रोड, झडा बाजार स्थित जैन मंदिरों में श्रीजी का अभिषेक हुआ। हालाकि, कोरोना के चलते इस साल शहर में कोई बड़ा आयोजन नहीं हो रहा है।
पर्युषण पर्व के लिए सुबह से ही जैन समाज के मंदिरों में तैयारिया शुरू हो गई थीं। सुबह शातिधारा के बाद श्रद्धालुओं ने घर पर रहकर उपासना की। गाधी रोड स्थित जैन धर्मशाला में सुबह साढे छह बजे पंडित भूपेंद्र के सानिध्य में विधिवत पूजा पाठ के बाद श्रीजी का अभिषेक किया गया। पहले दिन शातिधारा का सौभाग्य सनत कुमार जैन को मिला। हालाकि, हर वर्ष की तरह इस वर्ष अन्य लोग को शातिधारा पूजन की अनुमति नहीं मिली।
जैन समाज के मंदिरों में शाम साढ़े सात बजे श्रीजी की आरती के बाद कोरोना महामारी मुक्ति के लिए प्रार्थना की गई।
भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय महामंत्री नरेश जैन ने बताया कि दस लक्षण महापर्व का जैन समाज में विशेष महत्व है। पर्युषण पर्व का समापन तीन सितंबर को उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म की आराधना के साथ होगा। इस दौरान अनुयायी घरों में रहकर उत्तम मार्दव, उत्तम आर्जव, उत्तम शौच, उत्तम सत्य, उत्तम संयम, उत्तम तप, उत्तम त्याग, उत्तम आकिचन्य और उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म का पालन करेंगे।
जैन भवन के मंत्री संदीप जैन ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते पर्युषण पर्व पर श्री जी का अभिषेक, आरती और शातिधारा में सीमित पदाधिकारी शामिल होंगे। श्रद्धालुओं को सिर्फ देवदर्शन की अनुमति है। इस दौरान जैन भवन के अध्यक्ष राजीव जैन, अमित जैन, विनोद जैन, अजीत जैन आदि मौजूद रहे। उधर, श्री दिगंबर जैन वीतराग विज्ञान पाठशाला देहरादून की अध्यक्ष वीना जैन ने कहा कि लोग को कोरोना के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें