विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुनिया का सबसे बड़ा घुमंतु फिल्म फेस्टिवल दून में 30 अगस्त से, जानिए क्या है खास

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Tue, 27 Aug 2019 04:53 PM (IST)Updated: Thu, 29 Aug 2019 08:05 AM (IST)

जागरण फिल्म फेस्टिवल (जेएफएफ) के दसवें संस्करण का आगाज दून में 30 अगस्त की शाम को होगा।

दुनिया का सबसे बड़ा घुमंतु फिल्म फेस्टिवल दून में 30 अगस्त से, जानिए क्या है खास
दुनिया का सबसे बड़ा घुमंतु फिल्म फेस्टिवल दून में 30 अगस्त से, जानिए क्या है खास

देहरादून, जेएनएन। दुनिया का सबसे बड़ा घुमंतु फिल्म समारोह बन चुके 'जागरण फिल्म फेस्टिवल' (जेएफएफ) के दसवें संस्करण का आगाज दून में 30 अगस्त की शाम होगा। हमेशा की तरह इस बार भी जेएफएफ दून के सिने प्रेमी पाठकों के लिए देश-दुनिया की बेहतरीन फिल्मों का गुलदस्ता लेकर आ रहा है। 'रजनीगंधा' के सहयोग से एक सितंबर तक चलने वाले इस तीन-दिवसीय फेस्टिवल का आयोजन राजपुर रोड स्थित 'सिल्वर सिटी मल्टीप्लेक्स' में होगा। फेस्टिवल में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर की फिल्में तो देखने को मिलेंगी ही, आप 'मास्टर क्लॉस' में फिल्मों से जुड़ी अपनी जिज्ञासाएं भी शांत कर सकेंगे। इस दौरान हम आपकी मुलाकात कराएंगे अभिनेत्री दिव्या दत्ता, अभिनेत्री अहसान चन्ना व अभिनेता इनामुलहक से। 

जेएफएफ में इस बार अर्जेंटीना को कंट्री फोकस पार्टनर चुना गया है। इसलिए स्पेनिश फिल्म 'द आयरिश प्रिजनर' फेस्टिवल की खास पेशकश रहेगी। इस फिल्म का प्रीमियर भी जेएफएफ के दसवें संस्करण के आगाज पर दिल्ली में हो चुका है। अर्जेंटीना भारत की तरह ही विविधताओं वाला देश है। वहां भी समाज में विभिन्न संस्कृतियों की ख़ूबसूरत छाप दिखाई देती है। भारत की तरह अर्जेंटीना में भी सिनेमा के चाहने वालों की बड़ी तादाद है। इसके अलावा फेस्टिवल के दूसरे दिन अनिल कपूर रेट्रोस्पेक्टिव में सुपरहिट फिल्म 'राम-लखन' दिखाई जाएगी। फेस्टिवल दून के सिने प्रेमियों के लिए देश-विदेश की जिन 12 छोटी-बड़ी फिल्मों को लेकर आ रहा है, उनमें अधिकांश विभिन्न मंचों पर पुरस्कृत हो चुकी हैं। 

यह भी पढ़ें: लोक गायक धूम सिंह रावत का देशभक्ति गीत 'देश की रक्षा खातिर' रिलीज

तीनों दिन खास 

30 अगस्त की शाम जेएफएफ के उद्घाटन अवसर पर सिने प्रेमियों को अभिनेत्री दिव्या दत्ता से बातचीत का मौका मिलेगा। जबकि, 31 अगस्त को अभिनेत्री अहसास चन्ना की 'मास्टर क्लॉस' आयोजित होगी। इसके अलावा सिने प्रेमी अंतिम दिन अभिनेता इनामुलहक से भी रूबरू हो सकेंगे। 

जेएफएफ का शेड्यूल 

30 अगस्त 

जेएफएफ का आगाज : शाम 6.30 बजे 

अभिनेत्री दिव्या दत्ता से बातचीत : शाम 7.00 बजे 

हिंदी फीचर फिल्म 'तुंबाड': रात 8.00 बजे से  

31 अगस्त 

स्पेनिश फीचर फिल्म : 'द आयरिश प्रिजनर': सुबह 11.00 बजे से 

मास्टर क्लॉस : दोपहर 12.30 बजे से 

हिंदी फिल्म 'राम-लखन' : दोपहर 2.20 बजे से 

हिंदी शॉर्ट फिल्म 'आपके आ जाने से' : शाम 5.30 बजे 

हिंदी शॉर्ट फिल्म 'द वॉल' (दीवार) : शाम 5.48 बजे 

हिंदी-अंग्रेजी शॉर्ट फिल्म 'लेटर्स' : शाम 6.01 बजे 

बांग्ला-हिंदी शॉर्ट फिल्म 'मील' : शाम 6.29 बजे 

हिंदी फीचर फिल्म 'चिंटू का बर्थडे' : शाम 6.55 बजे 

हिंदी फीचर फिल्म 'बंकर' : रात 8.30 बजे 

एक सितंबर 

हिंदी फीचर फिल्म 'होमेज टू कादरखान-कर्मा' : सुबह 10.45 बजे 

हिंदी फीचर फिल्म 'नक्काश' : दोपहर 2.10 बजे 

अभिनेता इनामुलहक से बातचीत : 3.50 बजे 

हिंदी फीचर फिल्म 'सूरमा' : शाम 4.55 बजे 

हिंदी फीचर फिल्म 'ताशकंत फाइल्स' : शाम 7.20 बजे 

ऐसे मिलेगा जेएफएफ में प्रवेश 

जेएफएफ में पहले दिन प्रवेश उन्हीं सिने प्रेमियों को मिल सकेगा, जिन्हें 'दैनिक जागरण' की ओर से निमंत्रण पत्र मिला हो। जबकि, दूसरे और तीसरे दिन प्रवेश पाने के लिए सिने प्रेमियों को 'बुक माय शो' की वेबसाइट या मोबाइल एप 'बुक माय शो' पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद मोबाइल पर मैसेज आएगा, जिसे दिखाकर वे 'सिल्वर सिटी मल्टीप्लेक्स' में जेएफएफ के काउंटर से अपने पास ले सकते हैं। सिने प्रेमी दूसरे व तीसरे दिन का रजिस्ट्रेशन एक साथ भी करा सकते हैं। लेकिन, तीनों ही दिन प्रवेश 'पहले आओ-पहले पाओ' के आधार पर ही मिल पाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए मो.नंबर 7080102046 पर संपर्क किया जा सकता है। 

दून में लगेगा फिल्मी सितारों का मेला 

देहरादून  में एक बार फिर से फिल्मी सितारों का मेला लगने वाला है। मौका छह से आठ सितंबर तक का है। इस दौरान कई जाने-माने फिल्म कलाकार व थियेटर आर्टिस्ट दून में शिरकत करेंगे। जिनमें विजय राज, प्रियांशु चटर्जी, यशपाल शर्मा, गोविंद नामदेव, अनंत महादेवन, विवेक वासवानी, कंवलजीत सिंह और दिलीप सेन शामिल रहेंगे। 

आयोजक राजेश शर्मा ने बताया कि छह से आठ सितंबर तक सिल्वर सिटी और तुलाज इस्टीट्यूट में पांचवे देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। इस बार फेस्टिवल में दृष्टिहीन लोगों के लिए एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी लगेगी। राजेश ने बताया कि तीन दिन के इस फेस्टिवल में सिल्वर सिटी में सुबह साढ़े नौ बजे से फिल्मों की स्क्रीनिंग शुरू होगी। तीन दिनों में 250 से अधिक फिल्में यहां पर प्रदर्शित की जाएंगी।

आंगन बाजार का भी किया जा रहा है आयोजन 

इस अवसर पर सिल्वर सिटी में आंगन बाजार का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें महिलाओं व स्वयं सेवी संस्थाओं को स्टॉल उपलब्ध करवाए जाएंगे, जिससे उनको बढ़ावा मिल सके। 

यह भी पढ़ें: लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी के सुरों में बोलता है पहाड़, पढ़िए पूरी खबर