जागरण फिल्म फेस्टिवल: दून में आज से फिल्मों का उत्सव, 22 फिल्मों का होगा प्रदर्शन
देहरादून में 14वां जागरण फिल्म फेस्टिवल शुक्रवार शाम से शुरू हो रहा है, जिसमें तीन दिनों तक देश-विदेश की कुल ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
जागरण संवाददाता, देहरादून। दुनिया के सबसे बड़े घुमंतु फिल्म समारोह बन चुके जागरण फिल्म फेस्टिवल (जेएफएफ) के 14वें संस्करण का शुभारंभ शुक्रवार शाम राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी सिनेमाज में होगा।
पहले दिन हिंदी व एक संस्कृत फीचर फिल्म और चार शार्ट फिल्म दिखाई जाएंगी। उद्घाटन सत्र के तुरंत बाद करेन क्षिति सुवर्णा निर्देशित हिंदी फीचर फिल्म ‘सितंबर 21’ देखने को मिलेगी।
तीन दिवसीय जेएफएफ दून के सिने प्रेमियों के लिए देश-विदेश की कुल 22 छोटी-बड़ी फिल्म, शार्ट फिल्म व डाक्यूमेंट्री लेकर आ रहा है। इनमें अधिकांश विभिन्न मंचों पर पुरस्कृत हो चुकी हैं।
