Move to Jagran APP

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी सशक्तीकरण का संकल्प

संवाद सूत्र चकराता अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जौनसार-बावर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित हुए।

By JagranEdited By: Published: Mon, 08 Mar 2021 09:44 PM (IST)Updated: Mon, 08 Mar 2021 09:44 PM (IST)
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी सशक्तीकरण का संकल्प
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी सशक्तीकरण का संकल्प

संवाद सूत्र, चकराता: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जौनसार-बावर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित हुए। वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं को राज्य की महान महिलाओं के संषर्घशील जीवन के बारे में बताया। सभी ने नारी सशक्तीकरण का संकल्प लिया।

loksabha election banner

श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय चकराता में भाषण व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सैरीन ने पहला, रिकी ने दूसरा व सुशील ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रचार्य ने मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। प्राचार्य प्रोफेसर केएल तलवाड़ ने कहा राजकीय महाविद्यालय चकराता नारी सशक्तीकरण का बड़ा उदाहरण है। यहां 80 फीसद छात्राएं अध्ययनरत हैं। वहीं, राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान क्वांसी में उत्तराखंड के उत्थान में महिलाओं का योगदान विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्थान के प्रधानाचार्य उम्मेद माथुर ने छात्र-छात्राओं को उत्तराखंड की महान महिलाओं में गौरा देवी, तुलसी देवी, जसूली देवी, बछेंद्री पाल, राधा देवी, टिचरी देवी व बसंती बिष्ट के संघर्षशील जीवन के बारे में बताया। कहा युवाओं को इनके संषर्घशील जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। भाषण प्रतियोगिता में संस्थान के प्रतिभावान छात्र सूरज ने प्रथम, आर्यन चौहान ने द्वितीय व राहुल तोमर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन्हें पुरस्कृत किया गया। वहीं, राइंका क्वांसी में एनएसएस इकाई के सात दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत

प्रीतम सिंह राणा ने की।

चकराता के सुदूरवर्ती राइंका कांडोई-भरम में महिला दिवस पर योग शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान योग प्रशिक्षक टीकम सिंह ने विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को खुले मैदान में योगाभ्यास कराया। कहा स्वस्थ्य शरीर व स्वस्थ्य मस्तिष्क के लिए नियमित योग करना काफी फायदेमंद है। योग के माध्यम से कई रोग दूर हो जाते हैं। पूरी दुनिया ने योग को अपनाया है। इस मौके पर प्रधानाचार्य विजय कुमार, प्रवक्ता प्रवीण कुमार जग्गी, मलखान सिंह, सपना गंगवार, संदीप डिमरी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.