दून में लगी 21 महिला फोटोग्राफर्स की प्रदर्शनी, 14 मार्च तक आम जन के लिए रहेगी खुली
International Womens Day 2021 अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कलर्ड लीफ फोटोग्राफी संस्था की ओर से उत्तराखंड की 21 महिला फोटोग्राफर्स की स्टोरीज थ्रू हर लेंस प्रदर्शनी घंटाघर स्थित आर्ट गैलरी में लगाई गई है। 14 मार्च तक यह प्रदर्शनी आम जन के लिए खुली रहेगी।
जागरण संवाददाता, देहरादून। International Women's Day 2021 अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कलर्ड लीफ फोटोग्राफी संस्था की ओर से उत्तराखंड की 21 महिला फोटोग्राफर्स की 'स्टोरीज थ्रू हर लेंस' प्रदर्शनी घंटाघर स्थित आर्ट गैलरी में लगाई गई है। 14 मार्च तक यह प्रदर्शनी आम जन के लिए खुली रहेगी।
शनिवार को प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था श्वेता चौबे ने किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाने व उन्हें सशक्त करने के लिए इस तरह का प्रयास सराहनीय है। आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं है। आर्थिक रूप से भी परिवार की जिम्मेदारी उठा रहीं हैं। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए परिवार व स्वजनों का समर्थन भी जरूरी है। प्रदर्शनी के संचालक भूमेश भारती ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से महिलाओं को प्रोत्साहित किया जा सकता है।
इन महिला फोटोग्राफर्स ने लगाई प्रदर्शनी
आद्या भार्गव, अमिता आहूजा, अमृता जीना, अर्चना घिल्डियाल, चिनार शर्मा, डॉ. किरण सूद, गरिमा सिंह, कविता, ख्याति गुप्ता, किम्मी पाल, मीनाक्षी, रेखा गिरी, रुचि सिंह, सुरभि, शिवानी गुसाईं, सोना धीर कुकरेती, सुरभि सपरा, उर्वशी, वर्षा पठानिया, शैफाली नेगी।
छात्रों को लेखन सामग्री वितरित की
मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन के पदाधिकारियों ने कांवली स्थित साधुराम इंटर कॉलेज में छात्रों को लेखन सामग्री वितरित की। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में संगठन के चेयरमैन सचिन जैन ने अभिभावकों से अपने बच्चों को स्कूल भेजने की अपील की। इस मौके पर संगठन की प्रदेश अध्यक्ष मधु जैन, पार्षद रजनी देवी, राजकुमार तिवारी, कुलदीप विनायक, सोनू कुमार, बाबू राम आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- कोरोना से जंग जीतने को इस योद्धा ने परिवार से बना ली थी दूरी, 15-20 दिन बच्चों से भी नहीं हो पाई मुलाकात
Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें