यौन उत्पीड़न निवारण समिति गठित करने के दिए निर्देश
महिला आयोग की अध्यक्ष सरोजनी कैंतुरा ने देहरादून स्थित पांच फार्मास्युटिकल्स कंपनियों का औचक निरीक्षण किया। जिनमें से चार कंपनियों में खामियां देखने को मिली।
देहरादून, [जेएनएन]: महिला आयोग की अध्यक्ष सरोजनी कैंतुरा ने औद्योगिक संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पाया कि चार कंपनियां ऐसी हैं जिनमें यौन उत्पीड़न निवारण समिति का गठन नहीं किया गया है। जिसपर उन्होंने नाराज़गी जाहिर की।
दरअसल, महिला आयोग की अध्यक्ष सरोजनी कैंतुरा को लंबे समय से औद्योगिक संस्थानों में महिला कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार की शिकायत मिल रही थी। जिसका संज्ञान लेते हुए महिला आयोग की अध्यक्ष सरोजनी कैंतुरा और सचिव रामिन्द्री मंद्रवाल ने सेलाकुईं स्थित पांच फार्मास्युटिकल्स कंपनियों का औचक निरीक्षण किया। इनमें से चार कंपनियों में यौन उत्पीड़न निवारण समिति का गठन नहीं किया गया था।
वहीं महिलाओं की समस्याओं की सुनवाई के लिए भी कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई थी। इस पर आयोग ने सभी कंपनियों के स्वामियों को एक सप्ताह के भीतर समिति का गठन करने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही ऐसा ना करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
यह भी पढ़ें: दून महिला अस्पताल की हालत खराब, मरीजों की जान से खिलवाड़
यह भी पढ़ें: हवा से बातें करता दून अस्पताल और फर्श पर गर्भवती
यह भी पढ़ें: कांग्रेसी नेता ने की डॉक्टर से अभद्रता, गिरफ्तारी होने तक कार्य बहिष्कार