विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'नेपाल आपदा में भारत हर संभव मदद को तैयार', कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने की राजदूत से मुलाकात

Published: Sat, 05 Sep 2026 08:04 AM (GMT+05:30)

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल के राजदूत से मिलकर आपदा पर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि भारत संकट ...और पढ़ें

राजदूत से मुलाकात कर आपदा पर जताई संवेदना

राजदूत से मुलाकात कर आपदा पर जताई संवेदना

HighLights

  1. सतपाल महाराज ने नेपाल राजदूत से मिलकर संवेदना जताई।

  2. भारत नेपाल को आपदा में हर संभव सहायता दे रहा।

  3. लैंड पोर्ट बाधाएं दूर, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा।

राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। नेपाल में आई आपदा के बीच प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित नेपाल दूतावास पहुंचकर नेपाल के राजदूत से भेंट की। उन्होंने आपदा में जान गंवाने वालों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में उत्तराखंड समेत पूरा भारत नेपाल के साथ मजबूती से खड़ा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार नेपाल को हर संभव सहायता उपलब्ध करा रही है।

राजदूत से मुलाकात कर आपदा पर जताई संवेदना

नई दिल्ली में शुक्रवार को हुई मुलाकात के दौरान कैबिनेट मंत्री महाराज ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराना रोटी-बेटी का संबंध है। दोनों देशों के बीच मजबूत सांस्कृतिक संबंध भी हैं। उन्होंने बताया कि भारत की राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीमें नेपाल के आपदाग्रस्त क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। प्रभावित लोगों तक आवश्यक सहायता पहुंचाई जा रही है।

प्रस्तावित लैंड पोर्ट से संबंधित बाधाओं का समाधान

सतपाल महाराज ने कहा कि महेंद्रनगर और बनबसा के बीच प्रस्तावित लैंड पोर्ट से संबंधित बाधाओं का समाधान कर दिया गया है। लैंड पोर्ट के बनने से भारत और नेपाल के बीच आवागमन और पर्यटन गतिविधियों को गति मिलेगी तथा इसका लाभ दोनों देशों को मिलेगा।

यह भी पढ़ें- चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या 49 लाख पार, दूसरे चरण की तैयारियां जोरों पर

यह भी पढ़ें- Uttarakhand weather: आज उत्तरकाशी-हरिद्वार सहित 8 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, पिथौरागढ़ के स्कूल बंद