Move to Jagran APP

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत बना सशक्त राष्ट्र: मुख्‍यमंत्री

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सशक्त राष्ट्र के रूप में उभरा है। वहीं दुनिया की तेजी से बढ़ती आर्थिक व्यवस्था वाला देश बन गया है।

By Sunil NegiEdited By: Published: Sun, 17 Mar 2019 08:31 PM (IST)Updated: Sun, 17 Mar 2019 08:39 PM (IST)
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत बना सशक्त राष्ट्र: मुख्‍यमंत्री
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत बना सशक्त राष्ट्र: मुख्‍यमंत्री

डोईवाला, जेएनएन। प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सशक्त राष्ट्र के रूप में उभरा है। वहीं दुनिया की तेजी से बढ़ती आर्थिक व्यवस्था वाला देश बन गया है। दुनिया भारत का लोहा मानने लगी है, जहां सर्जिकल स्ट्राइक कर पाकिस्तान को उसी की भाषा में सबक सिखाया। वहीं आज अमेरिका, फ्रांस, इंग्लैंड जैसे शक्तिशाली देशों का आतंकवाद के मामले में मिल रहे समर्थन से चीन की भाषा भी बदल रही है। आने वाले लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्व देश में भाजपा गठबंधन की सरकार बनेगी। 

loksabha election banner

इस मौके पर कांग्रेस में रहे विक्रम सिंह नेगी, नगर पालिका चुनाव लड़ चुकी उनकी पत्नी शिल्पा नेगी, कनिष्ठ प्रमुख उर्मिला नेगी व कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाले जनप्रतिनिधियों का भी मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने माला पहनाकर स्वागत किया।

मिस्सरवाला स्थिति 'भागीरथी वीइला ग्राउंड' में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सरकार विकास की सोच लेकर अपना कार्य कर रही है। उन्होंने क्षेत्र में कराए गए कार्यों को उपलब्धि बताते हुए लोकसभा चुनाव में जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। विक्रम सिंह नेगी ने भी भाजपा की जीत की अपील की। भाजपा जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर भाजपा नेता करण वोहरा, कुसुम सिद्धू, संजीव सैनी, सरवन सिंह प्रधान राजेंद्र सिंह मनवाल पूर्व प्रमुख नगीना रानी आशा कोठारी, विनीत लोधी, विशाल क्षेत्री, चंद्रकला ध्यानी, आदि ने भी संबोधित किया। करण वोहरा के संचालन में ओएसडी धीरेंद्र सिह पंवार, शैलेंद्र त्यागी, डबल सिह भंडारी, विपुल मंदोली, सुशील वर्मा, नवीन चौधरी आदि मौजूद रहे। 

इन्होंने थामा भाजपा का दामन

विक्रम सिंह नेगी, कनिष्ठ प्रमुख उर्मिला नेगी, शिल्पा नेगी, सभासद सुषमा कोठारी, उप प्रधान अनिल शर्मा, हरपाल सिंह, पूर्व वीडीसी हरि सिंह रावत, पूर्व सदस्य शेखर धस्माना, शेर सिंह माटा, हरी राज पवार, मनमोहन नौटियाल, चीनीमिल नेता सुभाष पाल, श्याम नंद, कमल यादव, संदीप कुमार, अभिषेक वर्मा, आशिक, सुमित, संजय, आदिल, मनप्रीत सैनी, दीपचंद वर्मा, अजय वर्मा, पूनम तोमर, हरिशंकर कोठारी आदि ने मुख्यमंत्री की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

यह भी पढ़ें: मनीष की पटकथा को तैयारी के साथ दिया अंजाम, सियासी खेमों में बंट गया परिवार

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2019: चुनाव को धरातल तैयार, धड़ेबाजी पर फिलहाल लगाम

यह भी पढ़ें: Rahul Gandhi Rally In Dehradun: कांग्रेस की बनेगी सरकार; हर गरीब को मिलेगी न्यूनतम आय की गारंटी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.