देश को मिले 64 भारतीय वन सेवा अधिकारी
देश को 64 भारतीय वन सेवा (आइएफएस) अधिकारी मिल गए हैं।
जागरण संवाददाता, देहरादून: देश को 64 भारतीय वन सेवा (आइएफएस) अधिकारी मिल गए हैं। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी देहरादून में मंगलवार को भूटान के दो विदेशी सहित 66 भारतीय वन सेवा अधिकारियों को दीक्षा समारोह में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने उपाधि प्रदान की। उपाधि ग्रहण करने वालों में आठ महिला अधिकारी भी शामिल रहीं। महाराष्ट्र कैडर के जगताप किरण सुरेश प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के टॉपर रहे। उन्होंने विभिन्न श्रेणियों में कुल तीन पदक और पुरस्कार प्राप्त किए।
दीक्षा समारोह में हिमाचल कैडर के विकल्प यादव को सर्वश्रेष्ठ वानिकी पुरस्कार दिया गया। जबकि गुजरात संवर्ग के यदु भारद्वाज को मुख्य वानिकी विषयों में सर्वोच्च स्थान मिला। झारखंड कैडर के राहुल कुमार को पी श्रीनिवास स्मृति पुरस्कार व ओडिशा कैडर के मगर धनाजी रावसो को संजय सिंह स्मृति पुरस्कार दिया गया। इन अधिकारियों को मिला डोनर्स अवॉर्ड
- ओडिशा कैडर के लादे गजानन दयानंद को वन संवर्धन के लिए हिल स्मृति पुरस्कार।
-तमिलनाडु संवर्ग के इलायराजा एम को डीसी अग्रवाल स्मृति पुरस्कार।
-महाराष्ट्र संवर्ग के जगताप किरण सुरेश को ईपीजी वन्यजीव प्रबंधन पुरस्कार।
-एजीएम केंद्र शासित संवर्ग से सूरज सिंह को आरएन माथुर स्मृति पुरस्कार।
-ओडिशा संवर्ग के मगर धनाजी रावसो को केपी सगेरिया श्रेष्ठ वानिक पुरस्कार।
-भूटान की कुमारी सपना सुनार को वीएस राव सर्वश्रेष्ठ विदेशी प्रशिक्षणार्थी पुरस्कार।
-छत्तीसगढ़ संवर्ग से अभिषेक जोगावत को नीलगिरी वन्यजीव क्लब पुरस्कार।
-ओडिशा संवर्ग के साई किरण डि एन सुलोचना नायडू स्मृति पुरस्कार।
-असम-मेघालय संवर्ग के सांवर मल को स्वामी डीएच कुलकर्णी स्मृति स्वर्ण पदक।
-महाराष्ट्र संवर्ग के जगताप किरण सुरेश को अकादमिक सर्वश्रेष्ठता के लिए डॉ. बीएन गांगुली पुरस्कार।
-तेलंगना कैडर की कुमारी भुक्या लावन्या को दो पुरस्कार में केएम तिवारी स्मृति व सर्वोत्तम कार्य क्षेत्रीय वानिकी के लिए वरिष्ठ वानिक पुरस्कार दिए गए।
-तमिलनाडु संवर्ग के दिलीप कुमार हेच को 'द स्पिरिट ऑफ 1982 प्रथम' पुरस्कार - ओडिशा संवर्ग के लादे गजानन दयानंद को 'द स्पिरिट ऑफ 1982 द्वितीय' पुरस्कार से नवाजा गया।