Move to Jagran APP

मोदी के नेतृत्व में भारत ने बनाई विश्व में साख

हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आज सशक्त राष्ट्र के रूप में पूरे विश्व में अपने साख बनाता जा रहा है।

By Sunil NegiEdited By: Published: Mon, 06 Aug 2018 09:33 AM (IST)Updated: Mon, 06 Aug 2018 09:33 AM (IST)
मोदी के नेतृत्व में भारत ने बनाई विश्व में साख
मोदी के नेतृत्व में भारत ने बनाई विश्व में साख

डोईवाला, देहरादून [जेएनएन]: पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आज सशक्त राष्ट्र के रूप में पूरे विश्व में अपने साख बनाता जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में भ्रष्टाचार पर पूरी तरह से अंकुश लगा है।

loksabha election banner

भानियावाला स्थित सिद्धिविनायक वेडिंग पॉइंट में मंडल कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ आम जनता मिल रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत बनाए जाने के साथ केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने की बात कही। भाजपा के वरिष्ठ नेता संजीव सैनी, राजेंद्र मनवाल, वीर सिंह चौहान, अमित शाह, संपूर्ण सिंह रावत, रामगोपाल शर्मा, राजकुमार, दिनेश सजवाण, डबल सिंह भंडारी, नवीन चौधरी, दीवान सिंह रावत, विजय भट्ट आदि ने संगठन को मजबूत बनाने व कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव की तैयारियों पर जुड़ने का आह्वान किया।

कई कांग्रेसियों ने ली भाजपा की सदस्यता

भारतीय जनता पार्टी भानियावाला मंडल द्वारा आयोजित कार्यसमिति की बैठक में कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पदाधिकारियों ने कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक ने गोपाल शर्मा व नरेंद्र नेगी के नेतृत्व में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस सेवादल के ब्लॉक अध्यक्ष रोहित गुप्ता, जिला सचिव विशाल शर्मा, तरुण चोपड़ा व विपुल चोधरी का पार्टी में फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।

यह भी पढ़ें: उमा भारती ने गंगा रक्षा को गंगा एक्ट बनाने के लिए मांगा 45 दिनों का समय

यह भी पढ़ें: कांग्रेस मलिन बस्ती वासियों के साथ मिलकर बनाएगी आंदोलन की रणनीति


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.