Move to Jagran APP

Independence Day 2022: सीएम पुष्‍कर सिंह धामी ने गिनाई उपलब्धियां, कहा- अमृत महोत्सव आत्मनिर्भर भारत का संकल्प

Independence Day 2022 देहरादून के परेड मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने ध्वजारोहण किया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री (Pushkar Singh Dhami) ने कहा कि स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश अमृत महोत्सव मना रहा है।

By Nirmala BohraEdited By: Published: Mon, 15 Aug 2022 02:44 PM (IST)Updated: Mon, 15 Aug 2022 02:44 PM (IST)
Independence Day 2022: सीएम पुष्‍कर सिंह धामी ने गिनाई उपलब्धियां, कहा- अमृत महोत्सव आत्मनिर्भर भारत का संकल्प
स्वतंत्रता दिवस 2022 : सीएम पुष्‍कर सिंह धामी ने गिनाई उपलब्धियां।

राज्य ब्यूरो, देहरादून : Independence Day 2022: स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ उत्तराखंड में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। राजधानी देहरादून के परेड मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने ध्वजारोहण किया।

loksabha election banner

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विशिष्ट कार्यों के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक प्रदान किए। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के स्वजन को भी उन्होंने सम्मानित किया। दोपहर में मुख्यमंत्री ने ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण पहुंचकर भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में भी ध्वजारोहण किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगा

देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में अपने संबोधन में मुख्यमंत्री (Pushkar Singh Dhami) ने कहा कि स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश अमृत महोत्सव मना रहा है।

महान स्वतंत्रता सेनानियों और बलिदानी वीर जवानों को समर्पित अमृत महोत्सव नए भारत, आत्मनिर्भर भारत का भी संकल्प है। देश के घर-घर में फहराता तिरंगा दुनिया को एक भारत, श्रेष्ठ भारत का संदेश दे रहा है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) का उत्तराखंड से विशेष लगाव रहा है।

पिछले आठ वर्षों में केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए 1.50 लाख करोड़ से अधिक की परियोजनाएं स्वीकृत की हैं। केदारपुरी का पुनर्निर्माण प्रधानमंत्री के विजन, नेतृत्व एवं संकल्प का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है।

बदरीनाथ धाम (Badrinath Dham Master Plan) के मास्टर प्लान पर भी काम हो रहा है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना पर तेजी से काम चल रहा है। चारधाम आलवेदर सड़क परियोजना (Chardham All Weather Road) पर काफी कुछ काम किया जा चुका है।

देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जा रहा है। ऊधमसिंह नगर में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट विकसित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) के मार्गदर्शन में राज्य सरकार, उत्तराखंड के चहुंमुखी विकास के लिए समर्पित भाव से जुटी है। सरकार ने अपने वादे के अनुसार समान नागरिक संहिता के लिए समिति का गठन कर दिया है। समिति की तीन बैठकें हो चुकी हैं। सरकार गरीब परिवारों को तीन सिलिंडर मुफ्त उपलब्ध करवाने जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के युवाओं को देश से बाहर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए राज्य में विदेश रोजगार प्रकोष्ठ के गठन की स्वीकृति दी गई है।

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के लिए राज्य में 4457 आंगनबाड़ी केंद्रों में बाल वाटिका प्रारंभ हो चुकी हैं। राज्य में खेल और खिलाडिय़ों के प्रोत्साहन के लिए नई खेल नीति लाई गई है। अमृत महोत्सव के तहत राज्य में 1250 अमृत सरोवर बनाए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इससे पहले मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण किया। बलवीर रोड स्थित भाजपा कार्यालय में भी मुख्यमंत्री ध्वजारोहण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

इन्‍हें किया गया सम्‍मानित

मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विशिष्ट कार्यों के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया। पुलिस उप महानिरीक्षक सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस, उपनिरीक्षक रेखा दानू, कृपाल सिंह व मुख्य आरक्षी वेद प्रकाश भट्ट को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया।

भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस की नीति के क्रम में यूकेएसएसएससी परीक्षा धांधली की जांच कर रही एसटीएफ टीम को भी मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ अजय सिंह, उप निरीक्षक दिलवर सिंह, नरोत्तम बिष्ट, उमेश कुमार व विपिन बहुगुणा को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.