Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस ने की लोकसभा चुनाव को कसरत, युकां और महिला कांग्रेस के प्रभारी नियुक्त

    By BhanuEdited By:
    Updated: Thu, 07 Feb 2019 09:28 AM (IST)

    लोकसभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने के लिए कांग्रेस ने कसरत शुरू कर दी है। इस कड़ी में युवा कांग्रेस और महिला कांग्रेस ने प्रभारियों की नियुक्ति की गई।

    कांग्रेस ने की लोकसभा चुनाव को कसरत, युकां और महिला कांग्रेस के प्रभारी नियुक्त

    देहरादून, जेएनएन। लोकसभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने के लिए कांग्रेस ने कसरत शुरू कर दी है। इस कड़ी में युवा कांग्रेस और महिला कांग्रेस ने प्रभारियों की नियुक्ति की गई।  

    युवा कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश के सभी चुने गए 26 पदाधिकारियों के जिम्मेदारियों में बदलाव कर उपाध्यक्ष, महासचिव व सचिवों को नई जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस भवन में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह को सोच से सोच की लड़ाई कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया। सुमित्तर भुल्लर को युवा शक्ति एवं पहला वोट कार्यक्रम प्रभारी बनाया गया है। सुष्मिता पंत को जनसेवक कार्यक्रम प्रभारी, जबकि नीलू कन्नौजिया को प्रभारी सदस्यता की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    10 महासचिवों में आशीष हावर्ड प्रभारी नैनीताल, अब्दुल कादिर को प्रभारी पिथौरागढ़, अभिमन्यु डंगवाल को प्रभारी अल्मोड़ा, इसिता सेड़ा को प्रभारी हरिद्वार, आदित्य शंकर खत्री को प्रभारी देहरादून, विशाल नेगी को प्रभारी उधम सिंह नगर, सोनू हसन को प्रभारी उत्तरकाशी व प्रभार कार्यालय, अरुण चौधरी को प्रभारी पौड़ी, तबरेज आलम सह प्रभारी पौड़ी की जिम्मेदारी दी गई। 

    इसके अलावा संगठन के 11 सचिव को जिलों में सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। अनुशासन समिति में सुष्मिता पंत को प्रदेश उपाध्यक्ष, आदित्य शंकर खत्री व प्रियानीत कौर को महासचिव  के अलावा परवेज अहमद व रविंद्र बिष्ट को प्रदेश सचिव बनाया गया है।    

    10 वार्डों में एक महिला कांग्रेस प्रभारी नियुक्त

    महिला महानगर कांग्रेस की बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए नगर के 100 वार्डों में 10 महिला  प्रभारी की नियुक्ति की गई। महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष कमलेश रमन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में चंद्रकला नेगी, पुष्पा पंवार, उर्मिला थापा, सुशीला शर्मा, अमृता कौशल, विमला मिन्हास, अन्नू भट्ट, संगीता गुप्ता, सीमा जोशी एवं मंजू डोभाल को 10-10 वार्डों की जिम्मेदारी सौंपी गई। 

    इसके अलावा नगर निगम में बतौर पार्षद निर्वाचित सोनिका थापा, सुनीता गुरंग, सीता देवी, उमा पंवार, सरोज सैनी, सुमन देवी व योगेश खंडूजा को वार्ड अध्यक्ष नियुक्त किया गया। 

    रमन ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में महानगर महिला कांग्रेस सक्रिय भूमिका निभाएगा। साथ ही पार्टी को राज्य की पांचों लोकसभा सीट जीतने में सहयोग देगा। बैठक में महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नजमा खान, सुशीला शर्मा, सुकता देवी, किरन तिवारी आदि मौजूद रहे।

    शक्ति के जरिये कांग्रेस का 300 सीटों पर फोकस

    दिल्ली में बुधवार को आयोजित कांग्रेस के डाटा विश्लेषण विभाग की बैठक में उत्तराखंड से विभाग के संयोजक दीवान सिंह तोमर सहित 17 राज्यों के संयोजकों ने प्रतिभाग किया। बैठक को डाटा विंग के प्रमुख प्रवीण चक्रवर्ती के अलावा वरिष्ठ कांग्रेसी अहमद पटेल व पी. चिदबरम आदि ने संबोधित किया।

    बैठक की जानकारी देते हुए तोमर ने बताया कि कांग्रेस के शक्ति ऐप के जरिये 300 सीटों पर फोकस किया जा रहा है। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अब तक 100 से अधिक उम्मीदवारों के नाम शॉर्ट लिस्ट भी कर लिए हैं। इसके लिए शक्ति ऐप पर मिले फीडबैक को आधार बनाया गया। गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों से पार्टी उम्मीदवारी के लिए ऐप पर कार्यकर्ताओं से उनकी पसंद के नाम मांगे गए थे। 

    आम चुनाव में उतरने से पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दो चीजों को सबसे अधिक तरजीह दे रहे हैं, डेटा और शक्ति ऐप। डेटा का विश्लेषण कर कांग्रेस ने आम चुनाव में 300 लोकसभा सीटों पर फोकस करने की योजना बनाई है। ये वे सीटें हैं, जिनपर कांग्रेस ने 2004 से 2014 के बीच हुए आम चुनाव में कम से कम एक बार जीत दर्ज की है।

    यह भी पढ़ें: मोदी सरकार की नीतियां मजदूर विरोधी: दिनेश सुंदरियाल

    यह भी पढ़ें: विधानसभा अध्यक्ष ने बीस लाभार्थियों को बांटे एक लाख रुपये के चेक

    यह भी पढ़ें: कैंट बोर्ड बैठक का वॉकआउट कर चले गए धर्मपुर विधायक विनोद चमोली

    comedy show banner
    comedy show banner