Weather Today: उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज, कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
उत्तराखंड में मौसम लगातार करवट बदल रहा है, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिली है और तापमान में गिरावट आई ...और पढ़ें

बारिश का फाइल फोटो।
HighLights
उत्तराखंड में धूप-बादलों के बीच मौसम में बदलाव जारी।
बारिश से तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज।
आज 6-7 जिलों में आंधी-ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी।
डिजिटल डेस्क, देहरादून। उत्तराखंड में इन दिनों धूप और बादलों की आंख-मिचौनी के बीच मौसम लगातार करवट बदल रहा है। पिछले दिनों देहरादून सहित कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश हुई जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। मौसम में आए बदलाव के कारण तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई।
आज यानि बुधवार के मौसम की बात करें तो छह से सात जिलों में आंधी, ओलावृष्टि हो सकती हैं, विभाग का ये पूर्वानुमान है।
इससे पहले कल पर्वतीय क्षेत्रों में भी मौसम का मिजाज बदला रहा। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई, जबकि कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में ओलावृष्टि की भी सूचना है। मौसम के इस बदले मिजाज से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है।
इन जगहों पर हो सकती है बारिश
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मंगलवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गर्जन के साथ वर्षा हो सकती है।
यह भी पढ़ें- UP Weather: 55 जिलों में तेज हवाएं, कुशीनगर-महराजगंज में हल्की बारिश तो कई शहरों में बिजली गिरने का अलर्ट
यहां तेज हवाएं चलने का अनुमान
मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून, टिहरी, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की आशंका है।
