सिलेंडर की आग से झोपड़ी राख, स्वाभिमान ट्रस्ट ने उठाया पीड़ित परिवार का जिम्मा
अपर गंगा नगर स्थित चामुंडा मंदिर के समीप एक झोपड़ी में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते झोपड़ी मे रखा सभी सामान जलकर राख हो गया।
ऋषिकेश, जेएनएन। अपर गंगा नगर स्थित चामुंडा मंदिर के समीप एक झोपड़ी में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते झोपड़ी मे रखा सभी सामान जलकर राख हो गया।
जानकारी के मुताबिक गंगा नगर स्थित चामुंडा मंदिर के समीप विनोद पुत्र त्रिमल सिंह की झोपड़ी थी। दोपहर में अचानक झोपड़ी में आग लग गई। बताया जा रहा है कि झोपड़ी में सिलेंडर रखा हुआ था, जिसमें रिसाव के कारण आग लग गई।
यहां रखे दूसरे सिलेंडर व अन्य सामान को स्थानीय लोगों ने किसी तरह बाहर निकाला। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। मगर तब तक झोपड़ी में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो गया था।
विनोद कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी रानी सिलाई सीखने व मां छोटी भी काम से बाहर गई हुई थी। विनोद के तीन बच्चे मोनिका, खुशी और हर्ष हैं। भारतीय नारी स्वाभिमान ट्रस्ट की महिलाओं ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया है। ट्रस्ट ने गरीब व्यक्ति की झोपड़ी बनाने और उनके खान-पान रहन-सहन का जिम्मा भी उठाया है।
यह भी पढ़ें: हैंडलूम और शॉल फैक्ट्री सहित चार दुकानों में लगी आग, लाखों का सामान राख
यह भी पढ़ें: घर की छत पर रखे तीन दोपहिया वाहनों पर लगी आग, पुलिस जांच में जुटी
यह भी पढ़ें: आधी रात के बाद दुकान में लगी आग, सारा सामान हुआ राख