Move to Jagran APP

उत्तराखंड लेखपाल संघ की कार्यकारिणी के चुनाव में हुकमचंद्र अध्यक्ष और ओमप्रकाश बने महामंत्री

उत्तराखंड लेखपाल संघ की नई कार्यकारिणी चुन ली गई है। अध्यक्ष पद पर हुकमचंद्र पाल और महामंत्री पर पर ओमप्रकाश को निर्वाचित किया गया।

By Sunil NegiEdited By: Published: Fri, 13 Dec 2019 04:05 PM (IST)Updated: Fri, 13 Dec 2019 04:05 PM (IST)
उत्तराखंड लेखपाल संघ की कार्यकारिणी के चुनाव में हुकमचंद्र अध्यक्ष और ओमप्रकाश बने महामंत्री
उत्तराखंड लेखपाल संघ की कार्यकारिणी के चुनाव में हुकमचंद्र अध्यक्ष और ओमप्रकाश बने महामंत्री

देहरादून, जेएनएन। उत्तराखंड लेखपाल संघ की नई कार्यकारिणी चुन ली गई है। अध्यक्ष पद पर हुकमचंद्र पाल और महामंत्री पर पर ओमप्रकाश को निर्वाचित किया गया।

loksabha election banner

बुधवार को नगर निगम टाउन हॉल में शुरू हुआ लेखपाल संघ का चतुर्थ महाधिवेशन गुरुवार को नई कार्यकारिणी की घोषणा के साथ संपन्न हुआ। अधिवेशन में संघ की समस्याओं और अग्रिम योजनाओं पर चर्चा के बाद किए गए चुनाव में नई कार्यकारिणी को लेकर मतदान किया गया।

हालांकि कार्यकारिणी के दस पदों में से छह पर पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हुआ, जबकि चार पदों पर मतदान हुआ। जिसमें अध्यक्ष और महामंत्री के साथ ही उपाध्यक्ष प्रथम व द्वितीय के पद पर निर्वाचन हुआ। इससे पहले सभी प्रत्याशियों को भाषण के तौर पर अभिव्यक्ति का अवसर दिया गया। जिसमें प्रत्याशियों ने अपना एजेंडा रखा और अपने पक्ष में वोट मांगे। इसके बाद कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया और निर्वाचक मंडल ने चुनाव संपन्न कराए। 

अंत में नई कार्यकारिणी के विजेता प्रत्याशियों की घोषणा की गई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष हुकमचंद्र पाल ने कहा कि वे लेखपाल संघ की गरिमा को बनाए रखेंगे और लेखपालों के हितों के लिए संघर्ष करेंगे। उन्होंने कहा कि संघ के सामने कई चुनौतियां हैं। उनका प्रयास रहेगा कि वे पटवारी-कानूनगो के क्षेत्रों का पुनर्गठन करवाने, पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करवाने, एसीपी को पुन: 10, 16, 26 के आधार पर लागू करवाने और नायब तहसीलदार की सीधी भर्ती में 10 फीसद कोटा लेखपालों के लिए किए जाने की मांग को लेकर पूरी ताकत के साथ संघर्ष करेंगे।

 नवनिर्वाचित महामंत्री ओमप्रकाश ने कहा कि संघ के सभी सदस्यों को एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए लडऩा होगा। लगातार बढ़ रहे कार्य को देखते हुए लेखपालों का ग्रेड पे भी बढ़ाया जाना चाहिए। उन्होंने मांग की है कि राजस्व विभाग से जुड़े ऑनलाइन कार्य के लिए लेखपालों को लैपटॉप आदि प्रदान किए जाएं।

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी

  • पद, विजेता, प्राप्त मत
  • अध्यक्ष, हुकमचंद्र पाल, 145
  • उपाध्यक्ष प्रथम, विनोद कुमार, 132
  • उपाध्यक्ष द्वितीय, नूतन राजपूत, 147
  • उपाध्यक्ष तृतीय, सुशील कुमार जुनेजा, निर्विरोध
  • महामंत्री, ओमप्रकाश, 133
  • संगठन मंत्री प्रथम, गिरीश चंद्र तिवाड़ी, निर्विरोध
  • संगठन मंत्री द्वितीय, इंदू भट्ट, निर्विरोध
  • कोषाध्यक्ष, अनिल गुप्ता, निर्विरोध
  • ऑडिटर प्रथम, पंकज सिंह बिष्ट, निर्विरोध
  • ऑडिटर द्वितीय, मनोज कुमार, निर्विरोध

यह भी पढ़ें: उक्रांद ने नियुक्त किए जिला प्रभारी, कार्यकारिणी का विस्तार

 निर्वाचक मंडल

  • राम मूरत यादव, उत्तर प्रदेश
  • संजय कुमार वर्मा, दिल्ली
  • निर्मल सिंह बाजवा, पंजाब
  • उपेंद्र सिंह बाघेल, मध्य प्रदेश

यह भी पढ़ें: पेड़ काटने पर कांग्रेसियों का डीएफओ दफ्तर पर प्रदर्शन Dehradun News


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.