विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rishikesh Crime News: ऋषिकेश में एक होमगार्ड पर किशोरी के साथ अश्लील हरकत का आरोप, मुकदर्मा दर्ज

By Jagran NewsEdited By: Sunil Negi
Published: Thu, 03 Nov 2022 02:36 PM (IST)

Rishikesh Crime News ऋषिकेश में एक होम गार्ड पर किशोरी के साथ अश्लील हरकत का आरोप है। इस संबंध में ...और पढ़ें

Rishikesh Crime News: ऋषिकेश में एक होमगार्ड पर किशोरी के साथ अश्लील हरकत का आरोप।
Rishikesh Crime News: ऋषिकेश में एक होमगार्ड पर किशोरी के साथ अश्लील हरकत का आरोप।

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश: Rishikesh Crime News: मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में तैनात एक होमगार्ड पर किशोरी के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगाते हुए किशोरी के पिता ने कोतवाली ऋषिकेश में तहरीर दी है। पुलिस ने किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा है। आरोपित होमगार्ड भंवर सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज क‍िया गया है।

पैसे देने के बहाने घर बुलाया

एक व्यक्ति ने कोतवाली ऋषिकेश को तहरीर दी। उसमें उसने बताया कि उनकी 13 वर्षीय पुत्री को पड़ोस में रहने वाले एक होमगार्ड ने पैसे देने के बहाने घर में बुलाया, उसके साथ अश्लील हरकत की।

किशोरी को अलमारी के पीछे छुपाया

उनकी दूसरी बेटी जब अपनी बहन को देखने के लिए होमगार्ड के घर पर गई तो होमगार्ड ने कहा कि उसकी बहन यहां नहीं है। उसे अलमारी के पीछे छुपा दिया, लेकिन उसकी चप्पल घर पर नजर आई।

दूसरी बेटी ने सारी बात मां को बताई

उनकी दूसरी बेटी ने घर पर जाकर अपनी मां को सारी बात बताई। मां जब होमगार्ड के घर पहुंची तो अंदर उनकी बेटी मिली, उसे वह घर लेकर आ गई।

पुलिस कर रही मामले की जांच

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सैनी ने बताया कि शिकायत पत्र प्राप्त हुआ है। किशोरी की चिकित्सीय जांच कराई जा रही है।आरोपित होमगार्ड के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर ल‍िया गया है।

डोईवाला: एक वारंटी गिरफ्तार

न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के क्रम में पुलिस ने एक व्यक्ति को बुल्लावाला से गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश साह ने बताया कि फरार आरोपी कुड़कावाला हाल निवासी बुल्लावाला थाना डोईवाला का निवासी है। आरोपित की पहचान पारेश्वर प्रसाद उम्र 55 वर्ष के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें:- Dehradun Crime News: इंडक्शन चूल्हा ठीक करने के लिए किया कस्टमर केयर को फोन, साइबर ठग ने लगाया हजारों का चूना

मंगलौर: पत्नी, ससुराल पक्ष पर मारपीट का आरोप मुकदमा दर्ज

होम्योपैथिक चिकित्सक ने पत्नी और ससुराल पक्ष पर गाली गलौज, मारपीट करने और घर में तोड़फोड़ करने का आरोप लगा गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:- Dehradun Crime : पैसे की ललक में रैपर बना मोबाइल चोर, मुखबिर की सूचना पर चढ़ा पुलिस के हत्‍थे