Move to Jagran APP

नगर निगम क्षेत्र से जुड़े 60 वार्डों में भाजपा की जीत ऐतिहासिकः जोशी

मसूरी विधायक गणेश जोशी ने नगर निगम क्षेत्र में जुड़े 60 वार्डों में भाजपा की जीत को ऐतिहासिक बताया। कहा कि विधानसभा में सीएम की तरह ही महापौर को निगम में बहुमत प्राप्त है।

By BhanuEdited By: Published: Sat, 24 Nov 2018 12:39 PM (IST)Updated: Sat, 24 Nov 2018 12:39 PM (IST)
नगर निगम क्षेत्र से जुड़े 60 वार्डों में भाजपा की जीत ऐतिहासिकः जोशी
नगर निगम क्षेत्र से जुड़े 60 वार्डों में भाजपा की जीत ऐतिहासिकः जोशी

देहरादून, जेएनएन। मसूरी विधायक गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं संग देहरादून के नवनिर्वाचित महापौर सुनील उनियाल गामा व सात विजयी पार्षदों का अभिनंदन समारोह आयोजित किया। इसमें महापौर व पार्षदों को पुष्प गुच्छ भेंटकर व शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया।

loksabha election banner

गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व प्रदेशध्यक्ष अजय भट्ट का आभार प्रकट किया। कहा कि चुनाव लड़ने से अनुभव मिलता है। वार्ड दो विजयपुर से राजीव गुरुंग ने चक्रव्यूह तोड़कर अभिमन्यु की भूमिका निभाई है। हाल ही में नगर निगम क्षेत्र में जुड़े 60 वार्डों में भाजपा की जीत को विधायक जोशी ने ऐतिहासिक बताया।

 

उन्होंने बताया कि जिस प्रकार से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को विधानसभा में पूर्ण बहुमत प्राप्त है, ठीक उसी प्रकार से महापौर को भी निगम में बहुमत प्राप्त है। कार्यक्रम में नवनियुक्त महापौर सुनील उनियाल गामा के साथ वार्ड-पांच धोरणखास से पार्षद चुन्नी लाल, दून विहार से पार्षद संजय नौटियाल, जाखन से पार्षद कमल थापा, सालावाला से पार्षद भूपेंद्र कठैत, आर्यनगर से योगेश घाघट, विजय कॉलोनी से सत्येंद्र नाथ, किशन नगर से नंदिनी शर्मा का स्वागत किया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, महामंत्री सुरेंद्र राणा, अनिल डबराल, निरंजन डोभाल आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: नवनिर्वाचित पार्षदों को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने दी नसीहत

यह भी पढ़ें: चुनाव नतीजों पर कांग्रेस के दिग्गजों में रार, बोले प्रदेश अध्यक्ष; जहर पीने को भी तैयार

यह भी पढ़ें: गैरसैंण पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के बयान से सियासी उबाल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.