Move to Jagran APP

Hemkund Sahib Yatra : रविवार को खुलेंगे कपाट, पंज प्यारों की अगुआई में घांघरिया के लिए रवाना हुआ पहला जत्‍था

Hemkund Sahib Yatra 2022 शनिवार को पंज प्यारों के नेतृत्व में यात्रा गोविंदघाट से घांघरिया के लिए रवाना हुई। श्रद्धालुओं का जत्था 22 मई की सुबह हेमकुंड साहिब पहुंचेगा। जिसके बाद हेमकुंड साहिब के कपाट खुल जाएंगे।

By Nirmala BohraEdited By: Published: Sat, 21 May 2022 11:15 AM (IST)Updated: Sat, 21 May 2022 11:35 AM (IST)
Hemkund Sahib Yatra : रविवार को खुलेंगे कपाट, पंज प्यारों की अगुआई में घांघरिया के लिए रवाना हुआ पहला जत्‍था
Hemkund Sahib Yatra 2022 : जत्था 22 मई की सुबह हेमकुंड साहिब पहुंचेगा

जागरण संवाददाता, चमोली : Hemkund Sahib Yatra 2022 : 22 मई रविवार को सिखों के पवित्र धाम हेमकुंड साहिब के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएंगे। इसके तहत शनिवार को पंज प्यारों के नेतृत्व में यात्रा गोविंदघाट से घांघरिया के लिए रवाना हुई। श्रद्धालुओं का जत्था 22 मई की सुबह हेमकुंड साहिब पहुंचेगा।

loksabha election banner

व्यापारियों के चेहरे भी खिले

इसके बाद गुरुद्वारा साहिब व लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे। इसके लिए दोनों धामों की फूलों से भव्य सजावट की जा रही है। दो साल बाद अपने भव्य स्वरूप में शुरू हो रही हेमकुंड साहिब की यात्रा को लेकर भ्यूंडार घाटी में उल्लास का माहौल है। व्यापारियों के चेहरे भी खिले हुए हैं।

20 वर्षों से कपाटोद्घाटन व कपाटबंदी के मौके पर धाम में मौजूद रहते हैं दो जत्‍थे

जत्थे में शामिल होने के लिए तीन हजार से अधिक श्रद्धालु गोविंदघाट व जोशीमठ गुरुद्वारा पहुंचे थे। इनमें सरदार जनक सिंह व गुरवेंद्र सिंह का जत्था भी शामिल हैं। ये दोनों जत्थे बीते 20 वर्षों से कपाटोद्घाटन व कपाटबंदी के मौके पर धाम में मौजूद रहते हैं।

लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी 22 मई को खोले जाएंगे

गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब के साथ ही लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी 22 मई को खोले जाएंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पैदल मार्ग पर आवाजाही शुरू हो गई है और घोड़ा-खच्चर, डंडी-कंडी संचालक भी पड़ावों पर पहुंच चुके हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.