विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर: देहरादून-पिथौरागढ़ में 12वीं तक के स्कूल बंद, बद्रीनाथ हाईवे बाधित

Published: Tue, 28 Jul 2026 07:45 AM (IST)Updated: Tue, 28 Jul 2026 07:49 AM (IST)

उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण देहरादून और पिथौरागढ़ में कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र ...और पढ़ें

HighLights

  1. देहरादून-पिथौरागढ़ में 12वीं तक के स्कूल बंद।

  2. मसूरी में भूस्खलन, बद्रीनाथ हाईवे बाधित हुआ।

  3. कई इलाकों में जलभराव, मलबा आने से परेशानी।

जागरण संवाददाता, देहरादून।त्तराखंड में मानसून अपने कड़े तेवर दिखा रहा है। पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश हो रही है। भारी बरसात के कारण देहरादून डीएम ने मंगलवार को कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है। वहीं पिथौरागढ़ में भारी बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। यहां भी स्कूल बंद किए गए हैं।

आज नौ जिलों में घनघोर बारिश का ऑरेज अलर्ट

मौसम विभाग ने मंगलवार को नौ जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में फ्लैश फ्लड की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिलों में 12वीं तक के विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।

masori ka hal

मसूरी में भूस्खलन से पुश्ता गिरा।

मसूरी में भी भारी वर्षा का कहर

मसूरी। बीती रात से हो रही मूसलाधार बारिश से लाइब्रेरी क्षेत्र के स्प्रिंग रोड भंडारी निवास परिसर में भूस्खलन से पुश्ता गिर गया है। पुश्ता गिरने से बांज के दो पेड़ इसकी जद में आ गए हैं, जो कभी भी गिर सकते हैं। आपदा कंट्रोल रूम को सूचित कर दिया गया है। देर रात्रि से हो रही बारिश के बाद जगह-जगह जल भराव देखने को मिल रहा है।

dun mal dev road malwa

देहरादून के माल देवता मार्ग पर आया मलबा।

घरों में घुस रहा पानी 

डोईवाला-ऋषिकेश मुख्य मार्ग पर भानियावाला फ्लाईओवर के नीचे जल भराव हो गया है। तो वहीं आसपास के घरों में भी बरसात का पानी घुस गया है। भानियावाला में बरसाती खालों पर अतिक्रमण के चलते पानी की निकासी नहीं हो पाती, जिससे जौलीग्रांट व थानो वन रेंज के क्षेत्र के जंगल से आने वाला पानी मुख्य मार्ग पर आ जाता है। जिससे यह बरसात में स्थित प्रतिवर्ष देखने को मिल रही है । जिसका समाधान आज तक विभाग नहीं निकाल पाया है।

यह भी पढ़ें- देहरादून में नंदा की चौकी का 16 करोड़ का नया पुल धंसा: पहली बारिश में दिखी खामी, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

यह भी पढ़ें- UP Weather: लखनऊ-अयोध्या सहित 40 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD की लोगों से सुरक्षित रहने की अपील

चमोली में मौसम खराब

भारी बारिश के कारण बद्रीनाथ हाईवे कंचनगंगा बाधित हुआ है। पागलनाला, भनेरपानी खुला है। यहां करीब 20 ग्रामीण मोटर बाधित हुए हैं। वहीं नारायण बगड़ में बाजार में पानी और मलबा आया है।

मौसम विभाग का ये है आज का अनुमान

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिलों के कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। इन जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने व वर्षा के अत्यंत तीव्र दौर पड़ने की भी आशंका है। वहीं, हरिद्वार, पौड़ी, अल्मोड़ा और चंपावत सहित राज्य के शेष जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।